Connect with us

उत्तराखण्ड

सर्वदलीय संघर्ष समिति ने फिर से आंदोलन करने का निर्णय लिया

सीएन, अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति ने फिर से आंदोलन करने का निर्णय लिया है। समिति के सदस्य आगामी 29 मार्च से पूर्व की भांति हर मंगलवार को चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना—-प्रदर्शन करेगी।

समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में सोमवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति की बैठक नगरपालिका सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी पदाधिकारियों द्वारा तय किया गया कि 29 मार्च से पूर्व की भांति प्रत्येक मंगलवार को समिति गांधी पार्क चौहानबाटा में धरना देगी तथा सरकार से जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र सम्बन्धित सभी अधिकार पूर्व की भांति नगरपालिका को देने की मांग करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट भीमताल में 'स्पेक्ट्रम 2026' का किया आगाज, भीमताल में उपतहसील की स्थापना सहित कई घोषणाएं की

इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि विगत माह सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता के कारण सर्वदलीय संघर्ष समिति ने अपना आन्दोलन कुछ समय के लिए स्थगित किया था। उन्होंने आगे बताया कि जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर समिति दोबारा आन्दोलन को जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज 11 अप्रैल 2026 का राशिफल : सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा, कारोबार में आपको लाभ मिलेगा

संयोजक जोशी ने सर्वदलीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, समस्त राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों एवं आम जनता से अपील की है कि 29 मार्च से होने वाले जनहित के इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी दें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आयोजित महिला रामलीला में सीएम धामी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए

बैठक का संचालन समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया। बैठक में उपपा की केन्द्रीय सचिव आनन्दी वर्मा, दीपांशु पाण्डे, कांंग्रेस प्रदेश सचिव राबिन भण्डारी, हेम चन्द्र जोशी, राजू गिरी, फाकिर खान सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING