Connect with us

उत्तराखण्ड

मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए घमासान चरम पर पहुंचा

सीएन, देहरादून। भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत में सत्ता बनाने को तैयार है। कुमाऊं में ही 29 में से 18 सीटें हासिल की हैं। अब सीएम से लेकर मंत्रिमंडल में शामिल होने लेकर सियासी तापमान चरम पर है। सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चा है। जहां कुमाऊं से चार कैबिनेट मंत्री खुद को मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ में खुद को आगे किए हुए हैं। वहीं दूसरी-तीसरी बार जीते 10 विधायक भी आस बांधे हैं। युवा प्रदेश-युवा नेतृत्व के लिहाज से पहली बार विधानसभा पहुंच रहे आठ नए विधायकों की उम्मीदें भी हिलोरें मार रही हैं।

विधानसभा चुनाव-2022 का 10 मार्च को परिणाम आने के बाद अभी जश्न का माहौल है। बधाई, स्वागत व मिठाई खिलाने का दौर जारी है। जल्द ही नई सरकार का गठन हो जाएगा। सीएम रहे पुष्कर सिंह धामी भले ही कुमाऊं की खटीमा सीट से हार गए हों, लेकिन उनको सीएम बनाए जाने को लेकर चर्चा जोरों पर है। वैसे भी भाजपा 36 के जादुई आंकड़े से कहीं अधिक 47 सीटें जीती हैं। इसलिए भी सीएम कौन होगा? इसके निर्धारण के लिए निगाहें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर ही टिकी हैं। सीएम पद के लिए खुलकर किसी की दावेदारी जैसा कुछ नहीं है। ऐसे में खुद को मंत्रिमंडल में शामिल कराना ही अधिकांश विधायकों का मकसद है।

यह भी पढ़ें 👉  आज 11 अप्रैल 2026 का राशिफल : सिंह राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा, कारोबार में आपको लाभ मिलेगा

भगतपांडेचुफाल व रेखा रहे हैं मंत्री

पिछले कैबिनेट में कालाढूंगी से बंशीधर भगत, गदरपुर से अरविंद पांडे, डीडीहाट से विशन सिंह चुफाल और सोमेश्वर से रेखा आर्य कैबिनेट मंत्री रहे हैं। इन्हें उम्मीद है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : आशीष त्रिपाठी

बागेश्वर से चंदन राम दास चौथी बार और रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट तीसरी बार विधायक बने हैं। सौरभ बहुगुणा, महेश जीना, कैलाश गहतोड़ी दूसरी बार के विधायक हैं। इन्हें भी लगता है कि मंत्रिमंडल में कहीं न कहीं उनका नंबर भी आ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी के सप्लाई में आई कठिनाइयों के बाद नई एसओपी जारी

कुमाऊं में आठ नए विधायक हैं। इसमें मोहन बिष्ट हैं, जिन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत को हराया है। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आई सरिता आर्य, शिव अरोड़ा, त्रिलोक चीमा, मोहन सिंह मेहरा, फकीर राम, रमेश गढिय़ा में अधिकांश अपने-अपने स्तर पर मंत्रिमंडल में शामिल होने को लेकर माहौल तलाश रहे हैं। समर्थकों के जरिये भी आवाज उठाई जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING