Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अचानक दिल्ली पहुंचने से राज्य की सियासत गर्माई

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा अभी तक राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर नहीं लगा सकी है। लेकिन राज्य में सभी समीकरणों को साधने में मुख्यमंत्री पद के दावेदार लगे हुए हैं। फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। जबकि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत, पूर्व सीएम डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ ही राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के अचानक दिल्ली पहुंचने से राज्य की सियासत गर्मा गई है, क्योंकि कोश्यारी को सीएम धामी का राजनैतिक गुरु माना जाता है।

फिलहाल राज्य में फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदारों में पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। वहीं धामी भी अपने समीकरणों को साधने में लगे हुए हैं और गुरुवार को देहरादून लौटकर वे सीधे पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर पहुंचे। हालांकि दोनों ही नेताओं ने इस बैठक को शिष्टाचार का बताया और कहा कि होली का त्योहार है। इसलिए धामी बधाई देने पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी के दो प्रमुख नेताओं ने भी धामी के पक्ष में संकेत दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिता झब्बू लाल का दावा, सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई

वहीं महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी के अचानक दिल्ली पहुंचने के बाद राज्य की सियासत गर्मा गई है। क्योंकि कोश्यारी राज्य के पूर्व सीएम हैं। वहीं उनकी बीजेपी आलाकमान के साथ ही संघ के पदाधिकारियों से अच्छे संबंध हैं। ये भी कहा जाता है कि राज्य में धामी को सीएम बनाने में कोश्यारी की अहम भूमिका रही है। लिहाजा उनके सियासी हलचल के बीच दिल्ली पहुंचने को लेकर कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोश्यारी का कहना है कि वह अपने निजी काम से दिल्ली आए हैं और सियासी चर्चाओं को उन्होंने बेबुनियाद बताया।

यह भी पढ़ें 👉  पिता झब्बू लाल का दावा, सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या नहीं की, उसकी हत्या की गई

फिलहाल दिल्ली में उत्तराखंड के नेताओं की परिक्रमा जारी है। वहीं धामी के पक्ष में कई नेता आलाकमान से मुलाकात कर चुके हैं। राज्य के पूर्व मंत्री गणेश जोशी के साथ ही प्रोटेम स्पीकर वंशीधर भगत भी आलाकमान से मिल चुके हैं। जबकि धामी खुद आलाकमान से मुलाकात कर चुके हैं।

Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING