Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रधान को ​तीसरी संतान पैदा करना भारी पड़ा, पद से हटाया

सीएन, टिहरी। उत्तराखंड में एक प्रधान को ​तीसरी संतान पैदा करना भारी पड़ गया। मामले में एक ग्रामीण द्वारा जिला प्रशासन से इस मामले की शिकायत की गई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रधान को पद से हटा दिया है।

दरअसल, ​टिहरी के भिलंगना ब्लाक के सेम बासर गांव निवासी एक व्यक्ति ने जिला प्रशासन से गांव के प्रधान द्वारा तीसरी संतान पैदा करने की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता का कहना था कि प्रधान विक्रम नेगी कि वर्ष 2019 में दो संतान थी। उस दौरान पंचायत चुनाव में वह प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। लेकिन वर्ष 2021 में विक्रम नेगी की तीसरी संतान भी हो गई। बेलेश्वर अस्पताल में तीसरी संतान होने का पूरा ब्यौरा है।

यह भी पढ़ें 👉  भावना मेहरा ने संभाला कार्यभार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

मामले में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से 18 जनवरी को प्रधान को अपना पक्ष रखने का पत्र जारी किया। लेकिन प्रधान उपस्थित नहीं हुए। मामले में डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जांच सही पाए जाने के बाद विक्रम नेगी को ग्राम प्रधान पद से पदमुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रविवार को हल्द्वानी में रन फॉर अवेयरनेस रैली को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधान विक्रम नेगी ने बताया कि जब उन्होंने पंचायत चुनाव लड़ा तो उनकी दो संतान थी, लेकिन उसके बाद पिछले साल उनकी तीसरी संतान हुई, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने प्रशासन से की थी, जो नियम है वह उन्हें स्वीकार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING