Connect with us

उत्तराखण्ड

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य के उद्योग में उच्च पदों पर अन्य राज्यों के लोगों की नियुक्ति की घोषणा पर आश्चर्य जताया

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राज्य के उद्योग में उच्च पदों पर अन्य राज्यों के लोगों की नियुक्ति की घोषणा पर आश्चर्य जताया है। उन्होंने कहा कि आजादी से लेकर आज तक देश के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक, सैन्य, न्यायिक सेवाओं और सार्वजनिक उद्यमों के उच्च पदों पर उत्तराखंड के निवासियों ने न केवल देश में बल्कि दुनिया में भी लोहा मनवाया है।देश भर के उद्योगों में उच्च पदों पर उत्तराखंडी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं फिर अपने राज्य में क्यों उन्हें काम नहीं मिल रहा है?श्री आर्य ने कहा कि राज्य के राजनीतिक भाग्य विधाता उद्योगपतियों के इस मासूम उत्तर को कैसे पचा रहे हैं ये बात पच नही रही है। आखिर कौन उत्तराखंड और यंहा के युवाओं के हितों की बात करेगा ?सभी उद्योग खुले विज्ञापन निकालें फिर पता चलेगा कि कितने उत्तराखंड के योग्य युवाओं के आवेदन आते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया है ऐसी कौन सी उच्च तकनीक है जो उत्तराखंड के लोगों को पता ही नहीं है। कहा है कि मुख्यमंत्री यह मानते हैं किउत्तराखंड में शिक्षा का स्तर काफी गिरा हुआ है, फिर इन बाहरी दूसरे राज्य के लोगों के लिए आपका दिल पिघल गया है। उत्तराखंड का शिक्षित बेरोजगार घर बैठा है औऱ आप कहते हैं कि उच्च पदों के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे। ये उत्तराखंड के लोगों के हकों पर डाका है। यह सिर्फ बाहरियों को उत्तराखंड के लोगों का हक दान करने की कवायद मात्र है।उच्च पद तो छोड़िए मजदूरों जैसे पदों में भी शासनादेश में वर्णित 70 प्रतिशत नौकरियों पर उत्तराखंड के युवाओं को रखा जाना चाहिए था , पर ऐसा कंही नहीं हो रहा है।
क्योंकि शासनादेश को मनाना उद्योगों के लिए बाध्यता नहीं है । उनके पास बचने के लिए हजार बहाने हैं। इसलिए अगर सरकार वास्तव में कुछ करना चाह रही है तो उद्योगों में 70 प्रतिशत पदों पर स्थानीय निवासियों को नौकरी देने की गारंटी के लिए सरकार को देश के चुनिंदा अन्य राज्यों की तरह शीघ्र अध्यादेश लाये और फिर उस अध्यादेश को विधानसभा में स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत नौकरी देने संबंधित कानून के रूप में विधानसभा में पास करे। कानून लाएंगे तो उसका पालन न करने वाले उद्योग के लिए सजा का भी प्राविधान होगा। अन्यथा उद्योग मनमानी करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज मंगलवार को बहुत ही श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाई जा रही कार्तिक पूर्णिमा, सूपर बीबर मून के भी होंगे दीदार....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING