Connect with us

उत्तराखण्ड

रानीबाग–भीमताल रोप-वे निर्माण को लेकर दर्जा राज्यमंत्री भावना ने सीएम धामी को सौंपा पत्र

सीएन, देहरादून/नैनीताल। आवास सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री ) भावना मेहरा ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग करते हुवे इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक विस्तृत पत्र भी सौंपा भावना मेहरा ने कहा कि रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और आधारभूत विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है उन्होंने बताया कि परियोजना की व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट अध्ययन के लिए उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को अधिकृत किया जा चुका है प्रस्तावित योजना के तहत रानीबाग से भीमताल तक 7.32 किलोमीटर लंबा रोप-वे विकसित किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए रानीबाग में 5 हेक्टेयर तथा भीमताल में 5.536 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जा चुकी है उन्होंने कहा कि आगे इस रोप-वे का विस्तार कैंची धाम एवं नैनीताल तक किए जाने का भी प्रस्ताव है जिससे इसकी कुल लंबाई लगभग 20.64 किलोमीटर हो जाएगी यह परियोजना कुमाऊँ क्षेत्र में पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी मेहरा ने कहा कि रोप-वे के निर्माण से भीमताल आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी इससे सड़कों पर बढ़ते यातायात दबाव एवं जाम की समस्या में कमी आएगी यात्रा समय घटेगा तथा स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से होटल होमस्टे परिवहन हस्तशिल्प एवं अन्य स्थानीय व्यवसायों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित एवं पर्यटन विकास को प्राथमिकता देते हुए महत्वकांक्षी रानीबाग–भीमताल रोप-वे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री कैड़ा, पीडब्ल्यूडी को जिले के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING