Connect with us

उत्तराखण्ड

आप्रेशन प्रहार : नैनीताल पुलिस ने ₹66.30 लाख की स्मैक बरामद कर एक किया गिरफ्तार, दो अन्य धरे गये

सीएन, हल्द्वानी। आप्रेशन प्रहार’ के तहत नैनीताल पुलिस को आज एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 221 ग्राम स्मैक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 66,30,0000 रुपये आंकी गई है। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देशों पर संपूर्ण जिले में ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता कोतवाली हल्द्वानी व एसओजी प्रभारी राजेश जोशी की संयुक्त टीम ने चैकिंग के दौरान चौकी भोटिया पड़ाव क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति को संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध स्मैक व अन्य सामग्री बरामद कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त विजय सिंह नेगी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार विजय सिंह नेगी (उम्र 35 वर्ष) पुत्र- स्वर्गीय राम सिंह निवासी- ग्राम बैड़ा, थाना द्वाराहाट, जिला अल्मोड़ा खा रहने वाला है। वह वर्तमान में गंगा कॉलोनी, तिकोनिया थाना हल्द्वानी, नैनीताल में रहता था। इसके खिलाफ पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ मंजूनाथ टीसी ने बताया कि इसके पास से 221 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत लगभग 66,30,0000 रुपये है। इसके अलावा 14,520 की नकदी बरामद हुई। यह धनराशि मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त है। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन को 1500 रुपये के पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, हेड कांस्टेबल त्रिलोक सिंह रौतेला एसओजी, कुन्दन सिंह कठायत एसओजी, कांस्टेबल भानु प्रताप औली एसओजी, अशोक सिंह रावत एसओजी, भूपेन्द्र सिंह जेष्ठा एसओजी, महिला कांस्टेबल भावना जोशी कोतवाली हल्द्वानी शामिल थे। एक अन्य मामले में कोतवाली हल्द्वानी में 4.18 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार है। चौकी राजपुरा क्षेत्रान्तर्गत घटनास्थल गोला गेट राजपुरा के अन्दर चैकिंग के दौरान उप निरीक्षक कृष्ण गिरी मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गुलशन पुत्र स्व. छुट्टन निवासी राजपुरा ,वार्ड नं. 13, कोतवाली हल्द्वानी उम्र 28 वर्ष के कब्जे से अवैध स्मैक जिसका वजन 4.18 ग्राम, बरामद हुयी। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उक्त मामले में कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम गुलशन मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने वनभूलपुरा कोतवाली क्षेत्र में 11.72 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान अभियुक्त मेराज अली पुत्र मौ. हनीफ निवासी चोरगलिया रोड लाइन नंबर 18 वार्ड नंबर 24 कोतवाली बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 45 वर्ष को 11.72 ग्राम स्मैक के साथ चोरगलिया रोड से गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर कोतवाली बनभूलपुरा में पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके खिलाफ पहले भी आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल इन्दर सिंह,सुनील कुमार, सुच्चा सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की टीम ने आपदा प्रबंधन एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन कर एनसीसी कैडेटों को गुर सिखाये
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING