Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली में कैबिनेट मंत्री खजान दास का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत कार्यकर्ता स्वागत

सीएन, नैनीताल/भवाली। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास का आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीआरसी में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता प्रकाश चंद्र आर्य ने मंत्री खजान का फूल मालाओं से स्वागत किया। मंत्री खजान राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान राजेंद्र कपिल ने गाड़ियों के रूट प्लान की समस्या रखते हुए बताया कि वर्तमान यातायात व्यवस्था के कारण स्थानीय पर्यटन व्यवसाय पर गलत प्रभाव पड़ रहा है, जिससे होटल एवं रेस्टोरेंट का कार्य प्रभावित हो रहा है और रोजगार पर संकट है। उन्होंने मंत्री से यातायात व्यवस्था में सुधार कर पर्यटन को बढ़ावा देने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। मंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING