Connect with us

मौसम

नैनीताल सहित 6 जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

सीएन, नैनीताल। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। पहाड़ी जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अन्य पर्वतीय इलाकों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम विभाग ने देहरादून सहित आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक इन जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दूसरी ओर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण उमस लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही पैटर्न बना रह सकता है। मानसून के आगमन से पहले पहाड़ और मैदान दोनों क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING