Connect with us

उत्तराखण्ड

शाह पांच विस क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से करेंगे वर्चुअली बातचीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रुद्रनाथ महादेव मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे
सीएन, देहरादून।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। वह अभी रुद्रनाथ महादेव मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। यहां पूजा-अर्चना जारी है। शाह यहां विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हुंकार भरेंगे। शाह यहां से भाजपा प्रत्याशी भरत चौधरी के लिए प्रचार भी करेंगे। इसके अलावा पौड़ी, चमोली जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के करीब नौ हजार कार्यकर्त्ताओं से वर्चुअली बातचीत करेंगे।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए ज्यादा वक्त नहीं बचा है। ऐसे में भाजपा-कांग्रेस जनता को अपने-अपने पाले में लाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक भी मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्य में चुनावी हुंकार भरने जा रहे हैं। वह रुद्रप्रयाग जिले में पहुंचेंगे। वह यहां 4 बजे तक यह कार्यक्रम करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रुद्रप्रयाग विधानसभा के साथ ही अन्य पांच विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्त्ताओं से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। गृह मंत्री गोपेश्वर, नारायणबगड़, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग और श्रीनगर में व्यक्तियों से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। महिलाओं एवं बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिरों से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच हो, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश या सर्वदलीय विधानसभा समिति से कराई जाए : यशपाल आर्य
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING