Connect with us

उत्तराखण्ड

कैसे होगा उत्तराखंड का विकास, अफसरों ने दबाए निवेशकों के 12 करोड़ रुपये

उत्तराखंड में उरेडा के अफसरों ने निवेशकों की 12 करोड़ की सब्सिडी दबा दी है। केंद्र सरकार पिछले साल 28 अक्तूबर को सब्सिडी का बजट राज्य को दे चुकी है, लेकिन अभी तक निवेशकों को यह राशि नहीं दी गई।
 

सीएन, देहरादून। उरेडा के अफसरों ने निवेशकों की 12 करोड़ की सब्सिडी दबा दी है। केंद्र सरकार पिछले साल 28 अक्तूबर को सब्सिडी का बजट राज्य को दे चुकी है, लेकिन अभी तक निवेशकों को यह राशि नहीं दी गई। हैरानी की बात यह है कि अफसर निवेशकों को न मिल रहे हैं और न ही सब्सिडी की जानकारी दी जा रही है। इससे निवेशकों के बैंक करप्ट होने का खतरा पैदा हो गया है। 

राज्य के 22 निवेशकों ने केंद्र सरकार की सोलर पॉलिसी के तहत सोलर प्लांट लगाए थे। परियोजना लगाने से पूर्व और लगने के बाद केंद्र सरकार की टीमों ने इनका निरीक्षण किया और प्लांट सही पाए जाने पर इनके लिए सब्सिडी मंजूर कर दी गई। आठ निवेशकों की सब्सिडी उनके खातों में आ चुकी है। लेकिन 14 की सब्सिडी केंद्र से राज्य सरकार को मिलने के बावजूद अभी तक जारी नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को डीएम ने दिए सख्त निर्देश, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने को कहा

सब्सिडी क्यों जारी नहीं हो रही यह बताने को भी कोई तैयार नहीं है। करोड़ों के लोन लेकर लगाए प्रोजेक्ट :सोलर के प्लांट लगाने के लिए निवेशकों ने करोड़ों के लोन लिए हुए हैं। उन्हें उम्मीद थी कि प्लांट लगते ही उन्हें केंद्र की 70 प्रतिशत सब्सिडी मिल जाएगी। लेकिन राज्य में प्लांट लगाकर अब वे फंस गए हैं। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन भी समय पर उनका भुगतान कर नहीं रहा है।त्रिवेंद्र सरकार में शुरू हुई मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना आगे भी जारी रहेगी। ऊर्जा विभाग ने इस योजना को मौजूदा वित्तीय वर्ष में जारी रखने के लिए विद्युत नियामक आयोग को पत्र लिखा है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बंजर जमीन पर सोलर प्लांट लगाने के लिए भाजपा की पिछली सरकार ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना लागू की थी।इस योजना के तहत 25 किलोवाट के सोलर प्लांट लगाने के लिए सरकार 25 प्रतिशत सब्सिडी दे रही थी। योजना के तहत प्लांट लगाने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 थी। अब सरकार ने योजना की अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया है। ऊर्जा निगम की अपर सचिव रंजना राजगुरु ने बताया कि अंतिम निर्णय विद्युत नियामक आयोग की ओर से लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब बाहरी राज्यों के शातिर अपराधी हावी, तो यह सरकार का फेल्योर, बाहरी व स्थानीय संघर्ष की भी शुरुआत

उरेडा के अफसरों की ओर से सोलर प्लांटों की कुल 12 करोड़ के करीब सब्सिडी दबाई गई है। कई बार सब्सिडी के संदर्भ में एसोसिएशन ने अधिकारियों से मिलने का समय ले लिया लेकिन अफसर मिल भी नहीं रहे हैं। सरकार भी सब्सिडी न देने पर राज्य को फटकार लगा चुकी है पर कोई असर नहीं हो रहा है। 
आरके बहुगुणा, अध्यक्ष, अक्षय ऊर्जा एसोसिएशन

यह भी पढ़ें 👉  अफसरों ने पीएम मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया

निवेशकों को सब्सिडी न मिलने के मामले का परीक्षण कराया जाएगा। जिन लोगों के प्रकरण सही होंगे  उनका भुगतान तत्काल कराया जाएगा। अफसरों से पूछा जाएगा कि अभी तक निवेशकों का भुगतान क्यों नहीं किया गया। निवेशकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। रंजना राजगुरु, अपर सचिव, ऊर्जा 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING