Connect with us

उत्तराखण्ड

ट्रक और कार की आमने सामने जबर्दस्त भिड़ंत, शिक्षक की मौत

सीएन, बाजपुर। उधमसिंह नगर के बाजपुर में ट्रक और कार की आमने सामने जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। ट्रक की टक्कर से कार सवार एक शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। जबकि विद्यालय के प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वही प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने वाहन से घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  हेमभट्ट पर हमला लोकतंत्र के चौथे पांये पर हमला है, धामी जवाब तो बनता है...

मामला बाजपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित जीईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने का है। जहां जसपुर के महुआ डाबरा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल और शिक्षक गणपत सिंह कार से रुद्रपुर बोर्ड परीक्षाओं को लेकर होने वाली मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने कार और ट्रक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार शिक्षक गणपत सिंह की मौत हो गई। जबकि प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  धर्मनगरी हरिद्वार में बाहरी राज्यों से आये युवकों का तांडव, पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने अपने निजी वाहन से घायल को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही दोराहा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आज 26 मई का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  

स्वास्थ्य केंद्र में घायल का उपचार किया जा रहा है। इस दौरान बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ बरखा मंडल ने बताया कि घायल की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING