Connect with us

मौसम

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि प्रदेश के चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। छह अप्रैल के बाद प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले दिनों में मैदानों के साथ पर्वतीय इलाकों में भी तेज धूप खिलने से गर्मी सताएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खोलने का आश्वासन पूरा नहीं होने से नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन धरने पर डटे रहे, मौके पर पहुंचे लोनिवि एससी, नही बनी बात
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in मौसम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING