Connect with us

क्राइम

लाखों की स्मैक के साथ रामपुर के पिता-पुत्र गिरफ्तार

नशे के तस्करों को नैनीताल पुलिस ने बङा अभियान चलाया
सीएन, हल्द्वानी।
नशे के तस्करों को नैनीताल पुलिस ने बङा अभियान चलाया है। रामपुर निवासी पिता पुत्र से लाखों की स्मैक बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के नैनीताल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देशय से लगातार चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान को सफल जाने के क्रम में समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना, चौकी क्षेत्रों में प्रभावी चैंकिग कर नशे की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कडी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित दिए गए हैं। निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात, अपराध नैनीताल व पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम द्वारा आज प्रभावी चैंकिग के दौरान राजेश कुमार पुत्र गिरीश बाबू निवासी ग्राम जालिफ नगल थाना मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश उम्र 28 वर्ष व गिरीश बाबू पुत्र रामलाल निवासी ग्राम जालिफ नगल मिलक रामपुर उम्र 52 वर्ष को बेलबाबा मंदिर टीपीनगर से 129 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटर साईकिल यूपी 22-एयू-8398 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मिलक रामपुर से कम दामों मे खरीदकर हल्द्वानी के स्कूलो व काँलेजो में पढने वाले छात्र-छात्राओं एवं पहाडी इलाकों में ऊँचे दामों में बेचकर पैसे कमाते हैं। अभियुक्तगण पिता व पुत्र है तथा खेतीबाडी का कार्य करते है। मिलक रामपुर से पप्पू नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर लाते है तथा हल्द्वानी बारी-बारी लाकर पुडिया के रुप मे जगह-जगह ऊँचे दामों में बेचते है। पप्पू की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना हल्द्वानी में धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सिविल सेवा व प्रोफेसर की नौकरी छोड़ जनसेवा में उतरे पीयूष जोशी, मिशन 2027 की सरगर्मी तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING