Connect with us

क्राइम

होमस्टे नियम नही मानने पर 150 इकाइयों का पंजीकरण निरस्त, 55 इकाइयों पर लाखों का ठोका जुर्माना

सीएन, नैनीताल/हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित होमस्टे इकाइयों का व्यापक निरीक्षण अभियान  लगातार जारी है।  परगना अधिकारियों एवं पर्यटन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई जांच के दौरान अनेक इकाइयों में होमस्टे नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। निरीक्षण के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि कई होमस्टे इकाइयों में स्वामी स्वयं निवासरत नहीं पाए गए। इसके अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था के अभाव में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग, रिसेप्शन स्टाफ की नियुक्ति कर इकाइयों का होटल एवं रेस्टोरेंट की भांति संचालन, तथा इकाइयों को लीज पर देकर व्यावसायिक रूप से संचालित किया जाना भी पाया गया। उक्त अनियमितताओं के आधार पर जनपद की कुल 150 होमस्टे इकाइयों का पंजीकरण निरस्त किया गया है। साथ ही 55 इकाइयों पर प्रति इकाई ₹10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। क्षेत्रवार कार्रवाई के अंतर्गत तहसील धारी में 19, रामनगर में 20, नैनीताल में 94, कालाढूंगी में 05, हल्द्वानी में 05 तथा कैंची धाम क्षेत्र में 07 इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नोटिस अवधि में संचालित अन्य इकाइयों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होमस्टे व्यवस्था की मूल अवधारणा एवं नियमावली का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे पर्यटन गतिविधियों में पारदर्शिता एवं व्यवस्थित संचालन बना रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के सीमांत जिलों में बारिश, तेज हवाएं, गर्जन व ओलावृष्टि की संभावना, आरेंज अलर्ट जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING