Connect with us

उत्तर प्रदेश

पुलिस वाले की बेटी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन की कुख्‍यात माफिया से हुई शादी

पुलिस वाले की बेटी लेडी डॉन शाइस्ता परवीन की कुख्‍यात माफिया से हुई शादी
सीएन, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद की मौत के बाद पुलिस अब अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उमेश पाल मर्डर केस की साजिश रचने के आरोप में फरार लेडी डॉन शाइस्ता पर अब 50 हजार रुपए का इनाम है। वो लगातार पुलिस को चकमा दे रही है। अतीक, उसके भाई और बेटे असद की मौत के बाद उसका पूरा परिवार बिखर गया है। 2 बेटे उमर और अली जेल में है और जबकि 2 छोटे बेटे बाल सुधार गृह में हैं। केवल अतीक की पत्नी शाइस्ता ही जेल से बाहर है। हालांकि उसके खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज है। बताया जा रहा है कि अतीक का आतंकी साम्राज्य को उसकी पत्नी ही चला रही है। शाइस्ता के पिता फारूख एक पुलिसकर्मी थे। पुलिस परिवार से जुड़े होने की वजह से उसका परिवार पुलिस र्क्वाटर में ही रहता था। उसने प्रयागराज के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन भी किया। 1996 में उसकी शादी अतीक अहमद से हो गई। शाइस्ता 6 भाई बहनों में सबसे बड़ी थी और उसका एक भाई तो अतीक की गैंग के लिए भी काम करता था। अतीक के जेल जाने के बाद उसके जुर्म के सारे काले कारनामों को उसने खुद संभाल लिया। बताया जाता है कि उमेश पाल की हत्या की साजिश भी शाइस्ता ने अतीक के साथ मिलकर रची थी। हालांकि, बाद में अतीक और शाइस्ता ने जब फोन पर बात की तब उसने कहा था कि इस पूरी घटना में असद को शामिल नहीं कराना चाहिए था। उसी समय अतीक ने कहा था कि असद शेर का बेटा है। गुड्डु मुस्लिम, गुलाम, साबिर समेत गैंग के सभी शूटर्स उसे ही रिपोर्ट करते थे। शाइस्ता राजनीति संरक्षण प्राप्त करने का प्रयास कर रही थी। जनवरी 2023 में शाइस्ता बसपा में शामिल हो गई थी। मीडिया खबरों के अनुसार, पार्टी ने उसे प्रयागराज से महापौर प्रत्याशी भी बनाया था। इस बीच उमेश पाल हत्याकांड हो गया और शाइस्ता के खिलाफ उमेश की पत्नी ने मामला दर्ज करा दिया। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चिट्ठी वायरल हो रही है जो उमेश पाल हत्याकांड के तीन दिन बाद 27 फरवरी की बताई जा रहा है। इसमें लेडी डॉन ने अतीक और अशरफ की हत्या की जाने की आशंका जताई थी। दावा किया जा रहा है कि इस चिट्ठी में शाइस्ता ने एक मंत्री और एक पुलिस अधिकारी का भी नाम लिया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस 2026 पर 8 से 16 अगस्त तक जिले भर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान, सरकारी भवन होंगे जगमग, प्लास्टिक ध्वज से रहेगी दूरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING