Connect with us

संस्कृति

उत्तराखंड में हरेला पर्व सदियों से मनाये जाने की कृषि परम्परा

अंग्रेजी शासन काल में हरेला पर्व से व्यापक पौधारोपण की परंपरा शुरू हुई
वैदिक काल के अरण्य संस्कृति को पुनर्जीवित करने की परम्परा है हरेला
चन्द्रेक बिष्ट, नैनीताल।
पर्वतीय क्षेत्र में मनाया जाने वाला हरेला सुख समृद्धि का प्रतीक है वहीं हरेला पर्व सदियों से मनाये जाने की कृषि परम्परा है। 15 वीं शताब्दी में राजाओं के समय भी मनाया जाता था अंग्रेजी शासन काल में हरेला पर्व  से व्यापक पौधारोपण की परंपरा शुरू हुई। इतिहासकार प्रो. अजय रावत के अनुसार हरेला बोने की परम्परा में बीज व भूमि की उर्वरा शक्ति का परीक्षण का तत्व भी निहित है। हरेला बीज को उन्हीं खेतों में बोया जाता था जहां उसके लायक उर्वरा शक्ति होती थी। हरेला मौसम चक्र के अनुसार फसलों को बोने का चक्र भी माना जाता है। प्रो. रावत कहते है कि हरेला वर्ष मानने की परम्परा वैदिककाल के अरण्य संस्कृति को पुवर्नजीवित करने की परम्परा हैं पशु, वनस्पति व मानव जीवन के सन्तुलन नहीं बिगड़े इसके लिए यह परम्परा सादियों से चली आ रही है। हरेला पर्व के बाद नक्षत्र वनों का निर्माण करने के साथ ही वनों को पुनर्जीवित करने की परंपरा आज तक चली आ रही है। जायद की फसलें भी हरेला पर्व से बोई जाती है। जायद की फसल को रोग प्रतिरोधक शक्ति के रूप में माना जाता है। हरेला के दिन बोये गये हरेले के तिनकों कोे सिर में चढ़ा कर लाख हरयाव, लाख बग्वाली, जी रया, जाग रया, बच रया, यो दिन यो मास भैंटन रया आदि सुख समृद्धि की कामना पूरे उत्तराखंड में की जाती है।
हरकाली की पूजा के रूप में है हरेला
नैनीताल।
पर्वतीय क्षेत्र में मनाये जाने वाले हरेला पर्व के बावत कई पुस्तकों में जिक्र किया गया है। डा. दीपा कांडपाल व लता कांडपाल ने अपनी पुस्तक उत्तराखंड लोक अनुष्ठान में हरेला पर्व को हरकाली की पूजा के रूप में रेखांकित किया है। इसके अनुसार हरकाली देवी की पूजा कर्क संक्रान्ति के पहले दिन व कर्क संक्रात से 10 दिन पहले धान, जौ, उड़द, मक्का, सरसों के बीच टोकरियों में उगाये जाते है। इनके उगने के बाद टोकरी के बीच में मिट्टी के बने शिव पार्वती, गणेश रिद्धी-सिद्धि सजाये जाते हैं जिनकी पूजा की जाती है। मिट्टी से बनी पार्वती को ही हरकाली, काली व कृषि की देवी कहा गया है। लोक कथाओं के अनुसार हरेला पर्व के दिन शिव व पार्वती का विवाह हुआ था। हरकाली यानी पार्वती को भूमि स्वरूप व शिव को बीज स्वरूप माना जाता है। काश्तकार इस पूजा के बाद विश्वास करते है कि इसके बाद उनकी खेती अच्छी तरह फूलेगी व फलेगी।
हरेला पकवान घर-घर देने की है परम्परा
नैनीताल।
पंच या सप्त अनाजों के बीज उगाकर उनमें शिव-पार्वती व गणेश की प्रतिमा रख कर तैयार की गई टोकरी को डिकार कहा जाता है। इनकी पूजा के बाद रात्रि को जागरण, कीर्तन व भजन करने की परम्परा कुमाऊ के कई स्थानों में है। डिकार पूजने के बाद दूसरे दिन हरेला के पत्तों को काट कर देवताओं को अर्पित करने व हरेले के तिनके परिवार के लोगों के सिर में रखकर सुख समृद्धि की कामना की जाती है। इसके बाद हरेला व पकवान घर-घर बांटने की समृद्ध परम्परा कुमाऊं में देखी जा सकती है। कुमाऊं के कई स्थानों में हरेला के दिन बै बैसी लगाने की भी परंपरा है।
हरेले में होता है कृषि उपकरणों का विवाह
नैनीताल।
हरेला पर्व के दिन पर्वतीय क्षेत्र में भू पूजा के साथ ही कृषि उपकरणों का विवाह कराने की भी परंपरा है। इस दिन खेतों की जुताई करना वर्जित है। पूजा अर्चना के बाद ही कृषि यंत्रों से खेतों की जुताई की जाती है। हरेला पर्व को जानवरों की पूजा की जाती है। हरेले के तिनकों की पुष्टता से यह भी अनुमान लगाया जाता है कि किस खेत में कौन से अनाज के मुताबिक खेती में बीजों को बोया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुनिया फिर आशंकित : पश्चिम एशिया युद्ध समाप्त करने को ईरान-अमेरिका समझौता वार्ता विफल, पाक बेहतरीन मेजबान: अमेरिका
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in संस्कृति

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING