मौसम
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना
सीएन, देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। खासतौर पर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्जन के साथ बर्फबारी हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। चटक धूप निकलने से मैदानी और निचले पहाड़ी इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। विभाग ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा। पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गर्जन हो सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश और गर्जन की संभावना जताई गई है।.उच्च हिमालयी जिलों में मौसम सक्रिय बना रहेगा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। शेष जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और ऊंचाई वाले इलाकों में जाने वाले पर्यटकों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है



































