Connect with us

धर्मक्षेत्र

सौहार्द व शांतिपूर्वक बकरीद की नमाज डीएसए मैदान में अदा हुई, नमाजियों को पुलिस द्वारा शहर से बाहर रोकने का आरोप

सीएन, नैनीताल। बकरीद की नमाज गुरुवार को मल्लीताल फ्लैट्स मैदान में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोग फ्लैट्स में एकत्र हुए उसके बाद 9 से सामूहिक नमाज शुरू हुई जो 10 बजे तक चली। मल्लीताल जामा मस्जिद के शहर इमाम मुफ्ती अजमल कासमी ने सभी लोगों को नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी उसके बाद स्लॉटर हाउस में कुर्बानी हुई।
नमाज के दौरान फ्लैट्स मैदान के चारों और सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था। इस दौरान मुफ़्ती अजमल काजमी इमाम ने बताया की 9 बजे ईद की नमाज फ्लैटस में की गई, शांतिपूर्ण रूप से नमाज अदा की। प्रशासन ने विशेष सहयोग किया, इसके साथ ही नमाज में मुल्क की शांति व सौहार्द के लिए दुआ की गई, कहा की बीते कई सदियों से मैदान में नमाज़ अदा की जा रही है लेकिन पहले प्रशासन ने अनुमति नहीं दी जिसके बाद हाई कोर्ट द्वारा एक घंटे की नमाज अदा करने की अनुमति दी गई, कहा की प्रशासन द्वारा जब अनुमति दी गई बावजूद फ्लैट्स मैदान भर गया। जिससे कई नमाजी फ्लैटस में नमाज अदा करने नहीं पहुंच पाए। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा सुनी भी हुई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने नमाज अदा करने के लिए फ्लैट मैदान तक नहीं आने दिया। इसके बाद 10 बजे तल्लीताल मस्जिद में मौलाना ज़ुबैर ने नमाज अदा कराई। जिसमें करीब 150 लोगों ने नमाज अदा की। वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.मंजूनाथ टीसी ने बताया की सीएपीफ, पीएसी के साथ थाना चौकी व भारी पुलिस बल समेत अन्य बल तैनात किया गया था, कोर्ट के निर्देश के अनुसार लॉ इन आर्डर का पालन किया गया है। नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई जिसके बाद कुर्बानी की जाएगी, कुर्बानी बंद जगह पर ही की जाएगी, कुर्बानी की वीडियो फोटो अगर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी कहा की साफ सफाई रखना आयोजको की जिम्मेदारी है। बताया की बाहर की गाड़ियों को रुसी बाईपास पर रोका जाएगा उसके बाद शटल के माध्यम से नैनीताल आ सकते है, इसके साथ ही दुपहिया वाहन को नैनीताल आने से रोका नहीं गया है, उपद्रवी लोगों पर पैनिक नजर रहेंगी। इस दौरान अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर शोएब अहमद, महासचिव मोहम्मद राशिद, जमाल एहसान, सैयद समीर, अली नाजिम, तल्लीताल कमेटी के सदर कुरैशी मोहम्मद तय्यब, अफजल हुसैन फौजी, अजमल सिद्दीकी, मोहम्मद दानिश, फारूक सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, फिरोज हुसैन, अफजल सिद्दीकी, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद शाह, अकरम खान, मोहम्मद जैकी कुरैशी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 23 मई, 2026 का राशिफल : मेष राशि के जातकों का परिजनों के साथ वाद-विवाद होने से मन चिंता से भरा रहेगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING