Connect with us

नैनीताल

मुख्यमंत्री धामी ने पूरन शर्मा के निधन पर जताया शोक

सीएन, हल्द्वानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिहं धामी ने (रविवार) को पूर्व मंत्री अविभाजित राज्य उत्तरप्रदेश में पूर्व मंत्री पर्वतीय विकास विभाग स्व. पूरन चन्द्र शर्मा के निवास आनंद लोक कालोनी, देवलचौड पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने के साथ ही शोक संतृप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार में स्व. पूरन चन्द्र शर्मा की पुत्री अनुलेखा एवं पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बधाया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भटट, विधायक रामसिंह कैडा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट,जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मनोज पाठक, अजय कुमार, प्रदीप जनौटी, रंजन बर्गली, नवीन भटट,मोहन पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आन्नद सिंह दरम्वाल, विनीत अग्रवाल के साथ ही डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पी.एन. मीणा के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एसआईआर की शुरुआत, लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल को ईआरओ उपलब्ध कराए गणना फॉर्म
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING