Connect with us

नैनीताल

टाउन प्लानर ऑफिस में कमिश्नर दीपक रावत का छापा, मचा हड़कम्प

टाउन प्लानर ऑफिस में कमिश्नर दीपक रावत का छापा, मचा हड़कम्प
सीएन, हल्द्वानी।
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज टाउन प्लानर के ऑफिस में छापेमारी की है, छापेमारी के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जहां पर कमिश्नर दीपक रावत ने कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर को देखा, जिसमें कई कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति में खामियां देखने को मिली है। कमिश्नर दीपक रावत ने इस संबंध में हरिशंकर सिंह बिष्ट सयुक्त निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा है, क्योंकि उनके द्वारा छुट्टी पर जाने के संबंध में किसी भी प्रकार के कोई एप्लीकेशन कार्यालय में ऑफलाइन या ऑनलाइन नहीं दी गई है। ऐसे में उनको दूरभाष पर कमिश्नर दीपक रावत ने कड़ी फटकार भी लगाई। साथ ही उनसे अपने अवकाश में जाने का स्पष्टीकरण भी मांगा है, उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा यह स्पष्ट निर्देश दिए है कि 15 दिन के अंदर नक्शे पास किया जाना चाहिए, साथ ही कर्मचारी अपने कार्यालय में हमेशा उपस्थित पाए जाए, ताकि आम लोगों के काम समय पर हो सके, लेकिन यहां पर उपस्थिति में गड़बड़ियां पाई गई है, जिस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कमिश्नर ने कही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डोल आश्रम में सीएम ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व मां राजेश्वरी का अभिषेक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING