Connect with us

धर्मक्षेत्र

नवरात्र के पहले दिन नैनीताल नगर सहित प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भक्तजनों की भीड़ जुटी

सीएन, नैनीताल। नवरात्र के पहले दिन नैनीताल नगर सहित प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भक्त जनों की भीड़ जुटी रही। पहले दिन भक्तजनों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। घोड़ाखाल, चितई गोलू मंदिर, जागेश्वर मंदिर, पूर्णागिरि मंदिर के अलावा तमाम देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। नैनीताल नगर के मल्लीताल मां नयना देवी मंदिर, नगर के ठंडी सड़क स्थित पाषाण देवी मंदिर, शिव मंदिर, गोलू देव मंदिर, शनि देव मंदिर, माल रोड स्थित शिव मंदिर, गुफा महादेव तथा हनुमानगढ़ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्त जनों की भीड़ जुटी हुई थी। नगर के नयना देवी मंदिर में यहां पहुंचे सैलानियों ने भी पूजा अर्चना की। सुबह से नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए भक्त जनों की भीड़ जुटी हुई थी। बाजार में पूजा सामग्री खरीदने के लिए भक्तजनों की भीड़ जुटी रही।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नेता प्रतिपक्ष यशपाल ने प्रदेश के किसानों को हो रही उर्वरक की गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in धर्मक्षेत्र

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING