Connect with us

नैनीताल

ईई पर गिरी गाज, डीएम रयाल ने मांगा स्पष्टीकरण, सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि हेतु शासन को भेजा पत्र

सीएन, नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की है। मानसून सत्र एवं मुख्यमंत्री जी के गर्जिया-रामनगर भ्रमण के दृष्टिगत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा बिना उनकी अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के स्पष्ट आदेश पारित किए गए थे। इसके बावजूद अधिशासी अभियंता, कोसी निर्माण सिंचाई खण्ड, रामनगर अजय जॉन*  05 जुलाई 2026 को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने उक्त कृत्य पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया था। नोटिस के उत्तर में अधिशासी अभियंता ने बिना अनुमति अनुपस्थित रहना स्वीकार किया तथा इसका कारण अपने सगे मौसेरे भाई की पत्नी का स्वास्थ्य अत्यधिक खराब होना बताया।जिलाधिकारी ने कहा कि यह कृत्य *उत्तराखंड राज्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के नियम 03(1) एवं 03(2) का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता एवं दायित्वों के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी की *सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कराने हेतु शासन को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मानसून सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ा जाए। जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भू-कानून उल्लंघन पर 250 वर्ग मीटर भूमि राज्य सरकार में निहित, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने जारी किए आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING