Connect with us

नैनीताल

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा श्री मां नंदा  देवी मेले में आयोजित किया गया बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर

सीएन, नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय नैनीताल से प्राप्त सूचना अनुसार, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को मां नंदा देवी महोत्सव 2025 में स्टाल लगाकर विधिक जागरूकता हेतु सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तकैं वितरित की गई तथा आम जनमानस को पैरा विधिक कार्यकर्त्ता एवं पैनल विधिक वक्तागण के माध्यम से विधिक जानकारी भी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13 सितंबर 2025 के संबंध में भी प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अतिरिक्त मेदांता अस्पताल के चिकित्सकों के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांचों के अतिरिक्त परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। जिला जज व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हरीश कुमार गोयल द्वारा मेले में लगी स्टालों का निरीक्षण किया गया तथा मेदांता इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन एवं रिसर्च गुड़गांव द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर में हो रही जांचों तथा बीपी, शुगर, इसीजी अन्य बीमारियां के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उपस्थित व्यक्तियों को अपने स्वास्थ्य संबंधी जांच कराए जाने हेतु प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल हर्ष यादव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल विशेष कार्य अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव, रमाकांत चौधरी, प्रवेश कुमार चौधरी, पंकज प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने नैनीताल क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की वार्डवार जांच के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING