Connect with us

नैनीताल

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत डीएसबी परिसर में निकाली कलशयात्रा

सीएन, नैनीताल। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत डीएसबी परिसर नैनीताल में प्रो.नीता बोरा निदेशक डीएसबी परिसर नैनीताल के अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों  तथा विभिन्न विषयों के विद्यार्थियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में विद्यार्थियों ने अपने घर से चावल एवम मिट्टी लाकर कलश में डालते हुए पंच प्रण प्रतिज्ञा ली। कार्यक्रम में प्रो.ललित तिवारी अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय संघ नैनीताल द्वारा संचालन करते हुए मेरी माटी मेरा देश तथा कलश यात्रा के उद्देश्यों को समझाया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान से  प्रारंभ करते हुए कलश यात्रा ओल्ड आर्ट्स से प्रारंभ कर पूरे डीएसबी परिसर में घूमते हुए न्यू आर्ट्स में समापन हुई। इस कार्यक्रम में प्रो.नीता बोरा परिसर निदेशक डीएसबी परिसर, प्रो.ललित तिवारी अध्यक्ष कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, डॉ.विजय कुमार कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, डॉ.दीपक आर्या, कार्यक्रम अधिकारी, डीएसबी परिसर नैनीताल, डॉ.ललित मोहन, कार्यक्रम अधिकारी, डीएसबी परिसर नैनीताल, डा.सारिका वर्मा, डॉ.सुषमा जोशी, डॉ.मथुरा एमलाल, डॉ.भूमिका प्रसाद, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.मोहित रौतेला तथा छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 22 जून 2026 का राशिफल : धनु राशि के जातकों का आज का दिन सावधानी व सतर्कता का है, बिजनेस के मामले में लाभ होगा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING