Connect with us

नैनीताल

नैनीताल बैंक ने कुमाऊं के 78 हाईस्कूल एवं इन्टर के मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी, कमिश्नर ने सराहा

सीएन, हल्द्वानी। नैनीताल बैंक द्वारा 2025-26 चेली-भूली छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत कुमाऊ मण्डल के 78 हाईस्कूल एवं इन्टर के मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति एमबी डिग्री कालेज के सभागार में प्रदान की गई। इस अवसर पर नैनीताल बैंक द्वारा अल्मोडा जिला चिकित्सालय को एक नई एम्बुलैंस भी प्रदान की गई जिसे आयुक्त/ सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम में हाईस्कूल में मेधावी छात्र अक्षत गोपाल 98.2 प्रतिशत, तथा इन्टर की मेधावी छात्रा कुमारी सुशीला एवं दीपिका 98.2 प्रतिशत अंक लाने पर 5100- 5100 सौ रूपये एवं प्रशस्ति पत्र देकर आयुक्त द्वारा सम्मानित किया।अपने सम्बोधन में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मां0 मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने मेधावी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा है, तो वे अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं।आयुक्त ने कहा कि करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं, आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान। उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर, व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने। उन्होंने मेधावी छात्राओं के लिए जो योगदान नैनीताल बैंक द्वारा किया जा रहा है वह सराहनीय है।इस अवसर पर बैंक प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने बताया कि नैनीताल बैंक द्वारा 39 हाईस्कूल के प्रत्येेक मेधावी छात्राओं को 20 हजार एवं 39 इन्टर की प्रत्येक मेघावी छात्राओं को 39 हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। उन्हांेने कहा बैंक सदैव समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्व है चेली-भुली योजना के माध्यम से बालिकाओं की शिक्षा को बढावा देना बैंक की प्राथमिकता है।कार्यक्रम में प्राचार्य एमबी डिग्री कालेज डा0एनएस बनकोटी, नैनीताल बैंक के सीएफओ महेश कुमार गोयल, रीजनल हैड राहुल प्रधान, डीआरएम नैनीताल मनोज डालाकोटी, डीआरएम अल्मोडा डीएस कठायत, राहुल साह, हर्षवर्धन साह, मयंक थपलियाल, चन्द्रशेखर कन्याल के साथ ही कुमाऊ मण्डल की मेधावी बालिकायें एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बेलुवाखान के पास सड़क के समीप रखा बोल्डर पहाड़ी से लुढ़क कर मकान में टकराया, परिवार बाल-बाल बचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING