Connect with us

नैनीताल

नंदा महोत्सव : सरोवर नगरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही

सीएन, नैनताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित श्री नंदा महोत्सव में ।मल्लीताल सभा भवन तथा तल्लीताल डाट में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव में रंग भरे। नआरोह सांस्कृतिक समिति नैनीताल, दीपक सुयाल सांस्कृतिक दल हल्द्वानी, जगदीश कांडपाल लोक गायक शारदा संघ संगीत विद्यालय की कत्थक की छात्राऐं ने सुंदर प्रस्तुति दी दुर्गानशा जैन नें शिव तांडव किया। अनुष्का, कनिका, शाक्षी, हिमानी, तान्या नें कुमाउनी ग्रुप डांस किया फ्लूट पर गानों की प्रस्तुति .लोक गायक धरम सिंह नेगी द्वारा प्रस्तुति दी गयी कार्य क्रम में महाधिवक्ता उच्च न्यायलय एस एन बाबुलकर, अमर साह, सुरेश बिनवाल, देवेंद्र बगढ़वाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर मोहित सनवाल ने बताया की संस्कृति विभाग द्वारा ये टीम भेजी गई है । तल्लीताल दर्शन घर से भी मां नंदा सुनंदा तथा झील की आरती की गई तथा प्रसाद वितरण हुआ ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा सांसद कंगना रनौत के बयान पर सियासी बवाल, पीसीसी सदस्य खष्टी बिष्ट ने जताई कड़ी आपत्ति 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING