Connect with us

नैनीताल

बेतालघाट में जन संवाद कार्यक्रम आयोजितप्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीएन, बेतालघाट/नैनीताल। जनपद में चलाए जा रहे ‘विकसित भारत संकल्प अभियान’ के क्रम में शुक्रवार को विकास खण्ड सभागार, बेतालघाट में भव्य जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंत्री, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग, उत्तराखंड सरकार तथा प्रभारी मंत्री जनपद नैनीताल खजान दास ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।मंत्री ने क्षेत्रीय जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर चलते हुए पिछले 12 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व विकास किया है। इसी संकल्प के अंतर्गत आज उत्तराखंड राज्य भी विकास के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी के तहत आज यह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचे। इस अवसर पर मंत्री ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी भेंट कर क्षेत्र में संचालित केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने उपस्थित जनता को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के लाभ एवं उपलब्धियों से अवगत कराया। मंत्री द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में जनपद एवं विकास खण्ड बेतालघाट क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों व जन कल्याणकारी योजनाओं को परखा। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए जनता को योजनाओं की खूबियां से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार इन योजनाओं का लाभ लेकर हम अपने भविष्य को बेहतर कर सकते हैं।जनसंवाद कार्यक्रम में कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, बाल विकास परियोजना, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सिंचाई आदि विभागों द्वारा विकासखंड बेतालघाट में शिविर लगाकर आम जनमानस को सरकार की विभिन्न विकासकारी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लाभ प्रदान किया। शिविर में प्रमुखता से क्षेत्र में सड़क पेयजल स्वास्थ्य सिंचाई संबंधित शिकायतों को प्रमुखता से रखा गया इस संबंध में माननीय मंत्री ने प्राप्त समस्याओं का तत्काल समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया, और कहा कि अधिकारी जनता समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करें। बैठक में माननीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आपसी सामजस्य एवं समन्वय के साथ कार्य कर क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएं। मंत्री श्री दास ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता के कार्यों को सर्वोपरि मानते हुए तय समय पर उनको पूर्ण करें। मंत्री ने अवगत कराते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग वर्तमान में 8 प्रकार की पेंशन लाभार्थियों को दे रहा है। पहले जो डांक या अन्य माध्यम से समाज कल्याण विभाग द्वारा लाभार्थियों को पेंशन दी जाती थी आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सीधे लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन पेंशन जमा की व्यवस्था लागू कर दी गई है। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बेतालघाट स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराए जाने के संबंध में क्षेत्र वासियों द्वारा मांग रखी इस संबंध में माननीय मंत्र। द्वारा दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार से वार्ता कराई उन्होंने क्षेत्रवासियों को आस्वस्त किया कि शीघ्र ही बेतालघाट स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही यहां अल्ट्रासाउंड सुविधा की सुविधा किए जाने की कार्रवाई की जाएगी जनसंवाद कार्यक्रम में रामनगर-अमगड़ी- ओखला दूंगा-बेतालघाट-रतौड़-रिची मोटर मार्ग के सुधाधिकरण एवं हॉटमिक्स किए जाने की मांग क्षेत्र वासियों द्वारा प्रमुखता से रखी। इस संबंध में मंत्री द्वारा कहा कि शीघ्र ही वह उक्त कार्य हेतु धनराशि आवंटित कराएंगे। इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा उपस्थित सभी लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम में विधायक नैनीताल सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्य,शांति महरा, भावना मेहरा,भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, सदस्य जिला पंचायत तरुण शर्मा, यशपाल आर्य, राजू जैड़ा, गोपाल जैड़ा, आनंद रावत, उपजिलाधिकारी श्री कैंचीधाम दिव्यांशु मीणा, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, खण्ड विकास अधिकारी पंकज जोशी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया साप्ताहिक अलर्ट, पर्वतीय जिलों में बारिश और मैदानी इलाकों में उमस बढ़ने के आस
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING