Connect with us

नैनीताल

पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्ष की सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार व नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह का सम्मानित

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी प्रेस क्लब नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में नैनीताल क्लब के सभागार में “सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आकाशवाणी के सेवानिवृत्त निदेशक प्रतुल जोशी थे। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से लगातार विमुख होती व सत्ता के इशारे पर हो रही पत्रकारिता से प्रेस की विश्वसनीयता पर उत्पन्न खतरों पर विस्तृत वक्तव्य दिया। स्वतंत्र पत्रकार व स्तंभकार राजशेखर पंत समाज के प्रति पत्रकारों की भूमिका का उल्लेख किया। संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने यूनियन द्वारा लंबे अंतराल के बाद आयोजित की गई संगोष्ठी को वर्तमान परिदृश्य में उल्लेखनीय बताया था कहा कि यूनियन निकट भविष्य में इस तरह की गोष्ठियां व बैठकों का जिलेवार आयोजन करेगा। यूनियन के महासचिव प्रयाग पांडे ने अल्प समय की सूचना के बावजूद प्रदेश भर से श्रमजीवी पत्रकारों के इस संगोष्ठी में भाग लेने के लिए आभार जताया। यूनियन के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार गणेश पाठक ने संगोष्ठी के संदर्भ में आधार वक्तव्य दिया। संगोष्ठी का मुख्य कार्यक्रम पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्ष की सेवाएं दे चुके वरिष्ठ पत्रकार व नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन साह का सम्मान किया जाना रहा । हल्द्वानी के पत्रकार जगमोहन रौतेला ने सम्मान पत्र पढ़ा । जिसके बाद प्रतुल जोशी,राजशेखर पंत, यूनियन के अध्यक्ष अरुण शर्मा,महासचिव प्रयाग पांडे,कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षिति रमन,उपाध्यक्ष डॉ.रजनीकांत शुक्ला,नैनीताल प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने राजीव लोचन साह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें सम्मान पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर राजीव लोचन साह ने इस सम्मान के लिए उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व नैनीताल प्रेस क्लब के प्रति आभार जताया। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन के कई अहम संस्मरण,कई जनांदोलनों में हुई पत्रकारिता का भी उल्लेख किया । संगोष्ठी का संचालन प्रदेश सचिव डॉ.विपिन चंद्रा ने किया । जबकि धन्यवाद वक्तव्य वरिष्ठ पत्रकार व यूनियन के उपाध्यक्ष डॉ.रजनीकांत शुक्ला ने किया। दूसरे सत्र में उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की आम बैठक हुई। जिसमें यूनियन की गतिविधियों सहित जिलों की इकाइयों, सदस्यता शुल्क, यूनियन के रजत जयंती वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों, स्मारिका के प्रकाशन पर विस्तार से चर्चा की गई । कई जिलों के जिलाध्यक्षों,महामंत्रियों ने जिलों में संगठन की स्थिति की जानकारी दी साथ ही पत्रकारों की समस्याओं का उल्लेख किया। राज्य विज्ञापन समिति के सदस्य भरत साह ने भी बैठक को संबोधित किया । इस मौके पर आम सहमति से उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष पद पर अंकुर शर्मा व महामंत्री पद पर प्रकाश जोशी का मनोनयन किया गया । साथ ही उनसे शीघ्र जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने को कहा गया गया। अंकुर शर्मा ने अपने वक्तव्य में संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिया । बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ओ पी पांडे, भगवान सिंह गंगोला, प्रभात ध्यानी, दिनेश उपाध्याय, प्रदीप पांडे, विनोद पांडे, हरीश पंत, पवन राकेश, नैनीताल प्रेस क्लब अध्यक्ष माधव पालीवाल, महासचिव संजय नागपाल, यूनियन के उपाध्यक्ष बीसी भट्ट, सचिव राजेंद्र तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी,मंटू, व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टंडन, देहरादून के राकेश विजल्वाण,अमित अमोली, रमन जायसवाल,हरिद्वार के राकेश गुप्ता, सुमिप्र तिवारी,उधमसिंहनगर के अध्यक्ष रमेश चंद्रा,महामंत्री मुमत्याज अहमद सहित कई पदाधिकारी,अल्मोड़ा के जगमोहन बिष्ट, दयानंद कठैत,नैनीताल नगर के वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र देवलियाल, कमल जगाती, राजू पांडे, विनोद कुमार, इन्द्र नेगी ,हिमानी रौतेला, अरुण साह,रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष विकास कुमार,गदरपुर के महेंद्र पाल सिंह,बाजपुर के हरीश सैनी,लालकुआ के अध्यक्ष रंजीत बोरा, दीप जोशी, हरीश पनेरू, हल्द्वानी के अध्यक्ष संजय कुमार, कमल सुयाल,.गौरव गुप्ता सितारगंज से वीरेंद्र तिवारी, यामीन अंसारी, रियाजुद्दीन,.संजीव पांडे काशीपुर से अजीत गोयल,अनिल शर्मा सहित प्रदेश भर से  पत्रकार पहुंचे हुए थे ।

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING