Connect with us

नैनीताल

आज रविवार को नैनीताल क्लब में संगोष्ठी को संबोधित करेंगे वरिष्ठ पत्रकार प्रतुल जोशी व राजशेखर पंत

सीएन, नैनीताल। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आज रविवार को 21 जून, 2026 को एक महत्वपूर्ण विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम नैनीताल क्लब सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व’ रखा गया है, जिसमें समाज के प्रति मीडिया की भूमिका और उसकी जिम्मेदारियों पर गहन मंथन किया जाएगा। इस संगोष्ठी के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में 50 वर्षों की सेवाएं दे चुके नैनीताल समाचार के संपादक राजीवलोचन साह को सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, महासचिव प्रयाग पाण्डे ने बताया कि गोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रतुल जोशी व वरिष्ठ पत्रकार राजशेखर पंत होंगे। प्रतुल जोशी का आकाशवाणी में 34 वर्षों का शानदार सफ़र रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में सेवाएं दी। रेडियो के लिए विभिन्न विषयों पर  80 से अधिक रेडियो डॉक्यूमेंट्री का निर्माण, एफ़एम रेडियो पर 1500 से अधिक लाइव शो, रेडियो हेतु  नाटकों का लेखन, एक नाटक का अमेरिका के न्यू जर्सी नगर में मंचन, रेडियो कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत हुए हैं। उन्हें रेडियो के अलावा अख़बारों और विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कॉलम लेखन, यात्रा वृत्तांत, व्यंग्य, कविता, साक्षात्कार ,संस्मरण, अनुवाद, नाट्य समीक्षा जैसी ढेर सारी विधाओं में लेखन का अनुभव है। 31 मार्च, 2022 को आकाशवाणी, अल्मोड़ा से सेवानिवृत्ति हुए ।  संगोष्ठी में भाग लेने के लिए देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर, हल्द्वानी आदि स्थानों से कई वरिष्ठ पत्रकार नैनीताल क्लब पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट में जन संवाद कार्यक्रम आयोजितप्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING