Connect with us

नैनीताल

संस्कृत प्रतियोगिता में राजकीय बालिका इंटर कालेज खुर्पाताल का दबदबा

सीएन, ज्योलीकोट/नैनीताल। भीमताल ब्लॉक  स्तरीय दो दिवसीय  संस्कृत प्रतियोगिता राजकीय इन्टर कॉलेज ज्योलीकोट में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि पत्रकार कैलाश जोशी और भुवन रावत ने संस्कृत को देवभाषा बताते कहा कि सभी भाषाओं की जननी संस्कृत के उत्थान के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं मील का पत्थर साबित होंगी। इस प्रतियोगिता में खुर्पाताल का दबदबा रहा। मेजबान विद्यालय ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग  समूह नृत्य में  राजकीय बालिका इंटर कालेज खुर्पाताल प्रथम, भीमताल द्वितीय,समूह गायन और संस्कृत नाटक में खुर्पाताल प्रथम रहा। वाद विवाद में राईका ज्योलीकोट प्रथम रहा। कनिष्ठ वर्ग में समूह नृत्य में राबाईका नैनीताल प्रथम,भवाली ने द्वितीय,समूह गायन में भवाली ने प्रथम खुर्पाताल ने द्वितीय, श्लोक उच्चारण में खुर्पाताल प्रथम अमिया इंटर कालेज द्वितीय रहा। टीमें 11-12 अक्टूबर को जनपदीय प्रतियोगिता हल्द्वानी में प्रतिभाग करेंगी। खण्ड संयोजक अजीत पाठक,सह संयोजक डा. विवेक पाण्डेय ने विजेताओं को प्रमाणपत्र पारितोषिक दिए गए। प्रधानाचार्य  कुन्दन सिंह बुदियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नवीन पाण्डेय ने किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने धारा-41 के प्रकरणों में लापरवाही पर 1 राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित किया व एक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in नैनीताल

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING