Connect with us

पर्यावरण

79 यूके बटालियन एनसीसी नैनीताल द्वारा पटवाडांगर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित

सीएन, नैनीताल। 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल द्वारा पटवाडांगर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसबी परिसर के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर 79 यूके बटालियन एनसीसी, नैनीताल के सूबेदार प्रदीप रोका, सूबेदार इंदर सिंह, हवलदार जीवन सिंह, पीआई स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि प्रो. दीवान सिंह रावत ने युवाओं से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के साथ हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 15 जुलाई को नैनीताल सहित देश के 150 स्थानों पर होगा नाटकों का मंचन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in पर्यावरण

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING