Connect with us

स्वास्थ्य

सांसद अजय भट्ट ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी के एमसीएच विंग में जरूरी संशाधनों की उठाई मांग

सीएन, हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में निर्माणाधीन 50 शैयायुक्त एमसीएच विंग में आवश्यक संशाधनों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र भेजा है। सांसद ने जनहित और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में स्टिल्ट पार्किंग और कनेक्टिविटी ब्रिज जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को शामिल करने की मांग की है। सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में बताया कि 19 मई 2026 को महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में निर्माणाधीन एमसीएच विंग की प्रगति को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी। बैठक में अस्पताल की भावी जरूरतों को देखते हुए वर्तमान मानचित्र में कुछ जरूरी संशोधन किए जाने की आवश्यकता सामने आई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य के कारण अस्पताल परिसर की लगभग 12 से 14 मीटर भूमि एनएचएआई द्वारा अधिग्रहित किए जाने से पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो गई है। ऐसे में अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है। इसी को देखते हुए जिला विकास प्राधिकरण द्वारा संशोधित प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। सांसद ने यह भी कहा कि मुख्य भवन और एमसीएच विंग के बीच बेहतर समन्वय और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए कनेक्टिविटी ब्रिज का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। कार्यदायी संस्था द्वारा स्टिल्ट पार्किंग और कनेक्टिविटी ब्रिज सहित करीब 1630.380 लाख रुपये का पुनरीक्षित आगणन शासन को भेजा जा चुका है। अजय भट्ट ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया कि भविष्य में गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संशोधित प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि यदि पुराने मानचित्र के अनुसार ही निर्माण कार्य किया गया तो आने वाले समय में अस्पताल को कई व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आज 28 मई का राशिफल : वृषभ राशि के जातकों का आज शांति से काम करने का दिन है, रूटीन फॉलो करोगे तो काम बिगड़ेगा नहीं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in स्वास्थ्य

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING