Connect with us

राष्ट्रीय

पेट्रोलियम मंत्रालय का दावा-देश भर में घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य

सीएन, दिल्ली। देशभर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत, बुकिंग और सप्लाई को लेकर ताज़ा स्थिति सामने आई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और किसी भी क्षेत्र में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां—इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल—ने फिलहाल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। हालांकि, बुकिंग के बाद डिलीवरी में देरी की समस्या सामने आ रही है। शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 21 से 25 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह अवधि 45 दिनों तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में एलपीजी की कीमतों में अंतर देखा जा रहा है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर करीब ₹950.50 और कमर्शियल सिलेंडर ₹2201 में उपलब्ध है। गोरखपुर में घरेलू सिलेंडर ₹975 और कमर्शियल ₹2262.50 का है। वहीं आगरा और कानपुर में घरेलू सिलेंडर ₹924 से ₹928 के बीच और कमर्शियल सिलेंडर ₹2099 से ₹2132 तक मिल रहा है। अन्य राज्यों की बात करें तो इंदौर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग ₹941 है, जबकि पटना में यह ₹1011 तक पहुंच गई है। देश के प्रमुख महानगरों—दिल्ली, देहरादून, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई—में घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912 से ₹939 के बीच और कमर्शियल सिलेंडर ₹2031 से ₹2246 के दायरे में बिक रहे है। सरकार ने बताया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े हालात को देखते हुए ईंधन सप्लाई को स्थिर बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देते हुए मंत्रालय ने बताया कि लगभग 98% एलपीजी बुकिंग अब ऑनलाइन हो रही है, जबकि 94% डिलीवरी ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) के जरिए की जा रही है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है। मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी तरह की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी से बचें। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे डिजिटल माध्यम से ही बुकिंग करें और अनावश्यक रूप से एजेंसी के दौरे से बचें। सरकार ने यह भी दोहराया कि घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी की सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और पर्याप्त है। कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति में अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों और आवश्यक उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके अलावा प्रवासी मजदूरों की सुविधा के लिए 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति भी बढ़ाई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस, प्रशासन व श्रम विभाग की मध्यस्थता से मदरसन कंपनी का विवाद सुलझा, श्रमिकों का अनशन समाप्त, उपद्रवी तत्वों व आराजक तत्वों को सख्त चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING