Connect with us

राष्ट्रीय

जज की पत्नी ने अपने मोबाइल में पति के लिए छोड़ा था वॉयस मैसेज

जज की पत्नी ने अपने मोबाइल में पति के लिए छोड़ा था वॉयस मैसेज
सीएन, नईदिल्ली।
दिल्ली में एक जज अशोक बेनीवाल की पत्नी अनुपमा बेनीवाल ने खुदकुशी करने से पहले अपने मोबाइल फोन में एक वॉइस मैसज छोड़कर घर से निकली थीं। इसके बाद उन्होंने भाई के घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वॉयस मैसेज में उन्होंने अपने बच्चों को लेकर चिंता जताई थी और अपने पति से बच्चों का ध्यान रखने की बात कही है। उन्होंने मैसेज में बच्चों के खाने-पीने की पसंद तक जिक्र किया है। अनुपमा एक वकील थीं और तीस हजारी कोर्ट में वकालत करती थीं। जज ने शनिवार को पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट साकेत थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को शव के पास से तीन सुसाइड नोट मिले हैं। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में अनुपमा ने लिखा है कि वह मर्जी से आत्महत्या कर रही हैं। पुलिस ने बताया, अनुपमा पति अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार बेनीवाल के साथ साकेत कोर्ट रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स में रहती थीं। उनके परिवार में पांच और 11 वर्षीय दो बेटे हैं। अनुपमा के माता-पिता नरेला में रहते हैं और भाई हरीश राजपुर खुर्द एक्सटेंशन में रहते हैं। पुलिस उपायुक्त बैनिता मैरी जैकर ने बताया कि शनिवार रात साढ़े 10 बजे अशोक ने पुलिस को सूचना दी कि पत्नी अनुपमा सुबह साढ़े 11 बजे मालवीय नगर मार्केट गई थी पर लौटी नहीं। पुुलिस ने मालवीय नगर मार्केट और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एक फुटेज में वह एक ऑटो में बैठती दिखाई दीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अशोक बेनीवाल शनिवार को जब घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अनुपमा घर में मौजूद नहीं थीं। उन्होंने कुछ देर इंतजार किया, जिसके बाद पत्नी को फोन मिलाया। मोबाइल घर में देखकर उन्हें कुछ संदेह हुआ और उन्होंने तुरंत मामले की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में अनुपमा को एक ऑटो में सवार होते देखे जाने के बाद उस ऑटो नंबर के जरिए उसके मालिक की जानकारी निकाली गई। इसके बाद पुलिस रघुबीर नगर जेजे कॉलोनी निवासी ऑटो मालिक तक पहुंची। वहां पुलिस को पता चला कि उसने वो ऑटो बेच दिया था। पुलिस ने फिर ऑटो ड्राइवर के बारे में जानकारी निकाली और उस तक पहुंची। पूछताछ में ऑटो चालक ने बताया कि उसने अनुपमा को राजपुर खुर्द में छोड़ा था। पुलिस टीम ऑटो चालक को लेकर वहां पहुंची और यह जानकारी जज अशोक बेनीवाल से भी साझा की। अशोक बेनीवाल ने पुलिस को बताया कि वहां अनुपमा के भाई हरीश रहते हैं। पुलिस टीम के साथ अशोक बेनीवाल राजपुर खुर्द एक्सटेंशन स्थित अपने साले के घर पहुंचे। जहां उन्हें फर्स्ट फ्लोर का गेट बंद मिला। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो देखा अनुपमा का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका था। पोस्टमॉर्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in राष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING