Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल सीवरेज योजना को लेकर डीएम संजीदा, करोड़ों के प्रस्ताव शासन को भेजे, अन्टाइड फंड से कार्य तत्काल शुरु करने के निर्देश

सीएन, नैनीताल। नैनीताल नगरीय सीवरेज योजना के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी गर्ब्याल ने नैनीताल नगर के अन्तर्गत सीवर लाइनों की साफ-सफाई हेतु रूपये 12 लाख तथा नगरीय पेयजल योजना में पेयजल लाइनों के लीकेज की यथाशीघ्र मरम्मत हेतु 16 लाख की धनराशि अन्टाइड फंड से जारी की। उन्होंने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान को शीघ्र ही इन योजनाओं पर कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। बैठक में अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान ने बताया कि सीवर लाइन के मेनहोल चैम्बरों मे स्थानीय लोगों के द्वारा कचरा, सीमेंट के कट्टे आदि डालने से सीवर लाइन बन्द हो जाती है। जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिन संवदेनशील इलाकों पर मैनहोल हैं वहां पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर मॉनिटरिंग की जाए। इसके साथ ही सीवर लाइनों की साफ-सफाई के लिए सर्वे कर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर की पुरानी सीवर लाइनें जो जीणशीर्ण हो चुकी है उनका भी सर्वे कर आंगणन व प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जो भी योजनायें बनाई जांए वह भविष्य देखते हुये बनाई जांए ताकि उनके परिणाम दूरगामी हों। 27 क्षतिग्रस्त एवं नये मैनहोल चैम्बरों के निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार के प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए गए। बैठक में नैनीताल नगरीय सीवरेज योजना के तत्काल सुधारीकरण किये जाने हेतु रूपये 3.5 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गये है जिसके अन्तर्गत नेशनल होटल के सामने 200 एमएम व्यास की 10 मीटर पुरानी लाइन को मेन लाईन से जोडे़ जाने हेतु लागत 60 हजार, ब्रसाईड स्कूल के समीप 150 एमएम व्यास की 48 मीटर सीवर लाइन लागत 1.50 लाख, सात नम्बर रामलीला ग्राउन्ड के नीचे दीप जोशी के घर के पास 150 एमएम व्यास की 25 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 55 हजार, स्टाफ हाउस मे शंकर एवं जगन्नाथ के घर के समीप 150 एमएम 28 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 62 हजार, ताराहॉल मे किशोरी लाल के घर के पास 150 एमएम व्यास की 50 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 1 लाख 10 हजार, रायल होटल कम्पाउन्ड में 150 एमएम व्यास की 25 मीटर क्षतिग्रस्त लाइन हेतु 56 हजार, फांसी गधेरे में पम्पगृह परिसर में सीवर ओवरफ्लो को रोके जाने हेेतु 30 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 67 हजार, एसएसपी कार्यालय के समीप 75 मीटर सीवर लाइन हेतु 33 हजार, बीडी पाण्डे चिकित्सालय परिसर में सीवर ओवरफ्लो को रोके जाने हेतु 60 मीटर नई सीवर लाइन बिछाने हेतु 1 लाख 52 हजार, सात नम्बर ओके लॉज कम्पाउन्ड में 56 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 1 लाख 24 हजार, तारा हॉल में न्यू भारत होटल में लीला निवास के समीप 180 मीटर क्षतिग्रस्त सीवर लाइन हेतु 5 लाख 4 हजार, जू रोड मे गुरू निवास के समीप चढ्ढा बिल्डिंग से पलडिया आवास तल्लीताल 140 मीटर क्षतिगस्त सीवर लाइन हेतु 3 लाख 92 हजार तथा नई सीवर लाइन बिछाये जाने हेतु डामरीकरण, रोड कटिंग एवं पुनर्निमार्ण हेतु 9 लाख 17 हजार के प्रस्ताव भेजे गये। साथ ही शहर में 27 क्षतिग्रस्त एवं नये मैनहोल चैम्बरों के निर्माण के लिए 9 लाख 75 हजार के प्रस्ताव भी शासन को भेजे गये। जिलाधिकारी ने कहा वर्षाकाल में जहां पर सीवर लाइन मे वर्षा का पानी आने से सीवर बाहर निकल जाता है उन स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र रविवार से ही कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को दिये। बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान विपिन कुमार चौहान, सहायक अभियंता जलसंस्थान डीएस बिष्ट, कनिष्ठ अभियंता जलसंस्थान शाने आलम, परियोजना अभिंयता डीडीए सीएम साह, सहायक अभियंता सिचाई डीसी सती आदि मौजूद थे l

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने आपदा मद एवं खनन न्यास निधि से विकास कार्यों के लिए शीघ्र धनराशि अवमुक्त करने के दिए निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING