Connect with us

जन मुद्दे

रामसेवक ने सभा मातृ शक्ति का किया अभिनंदन

सीएन, नैनीताल। रामसेवक सभा नैनीताल में आज मातृ शक्ति का अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ जिसमें श्री रामसेवक सभा को रचनात्मक सहयोग प्रदान करने पर मातृ शक्ति का आभार एवम धन्यवाद किया। महासचिव जगदीश बावड़ी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज साह ने  की ।कार्यक्रम को डॉक्टर घनश्याम लाल साह  मुकेश जोशी ने संबोधित किया तथा मनोज साह डॉक्टर घनश्याम लाल साह प्रवीण साह घनश्याम लाल साह बिमल चौधरी मुकेश जोशी भुवन बिष्ट  ने मातृ  सक्ति को नंदा देवी का प्रतीक चिन्ह भेट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। वक्ताओं ने कहा की श्री रामसेवक सभा धार्मिक कार्यों के साथ सामाजिक कार्य ,लोगो को जोड़ने एवम खुशियां बाटने का कार्य कर रही है तथा मातृ सक्ति का सहयोग के बिना ये  संभव नहीं है। अभिनंदन कार्यक्रम में जीवंती भट्ट, रमा भट्ट, चंचला बिष्ट, रेखा जोशी, दीपा रौतेला, रानी साह, गीता बावड़ी, मंजू कांडपाल, तारा बोरा, भावना रावत, मधु बिष्ट, कमला रावत,, कलावती असवाल, दीपा राणा, सभासद तारा राणा, चंद्रा पंत, कमला बिष्ट, निर्मला रावत, कांता गोस्वामी, रजनी चौधरी, तनुजा कविता गंगोला, हेमा भट्ट, विनीता रावत, दीक्षा, वर्तिका को सम्मानित किया तथा भविष्य हेतु सहयोग की कामना की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में संवाद कार्यक्रम सम्पन्न, जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने सुनी समस्याएं, नदारद अफसरों से बेहद खफा, अब लेंगे क्लास
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING