Connect with us

जन मुद्दे

नैनीताल की सड़कों व फुटपाथ में दुकानदार कर रहे अतिक्रमण

बाहरी फेरी वालों व बिछी दुकानो से माल रोड मछली बाजार में तब्दील
सीएन, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों में सामान लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा है। जिसके चलते आते जाते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नही यहां माल रोड में भी बाहरी जिलों से आये लोग दुकानें सजा रहे है। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही सैलानियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवकाश के दिन माल रोड मछली बाजार में तब्दील हो जाती है। लेकिन पालिका या प्रशासन द्वारा दुकानदारों के खिलाफ कोई कारवाई नहीं की गई है। जिसके चलते दिन प्रतिदिन दुुकानों का सामान सड़क की ओर बढ़ता जा रहा है। नैनीताल के मल्लीताल बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा गलियों व सड़कों में अतिक्रमण कर दुकान का सामान दुुकान से बाहर लगाया जा रहा है। दुकानदार दुकान के सामान को दुकान से लगभग एक मीटर बाहर लगा रहे हैं। बाजार की गलियों में दोनों ओर से दुकानों का सामान लगाने के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं पर्यटन सीजन में यह समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। जिसके चलते लोग बहुत परेशान रहते हैं। लेकिन इसके बाद भी पालिका अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण कारियों पर कोई कारवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते दिन प्रतिदिन दुकानों का सामान सड़कों की ओर बढ़ती नजर आ रही है। ईओ ने बताया कि बाजार क्षेत्र में अनांउसमेंट कर दुकानदारों को दुकान का सामान दुकान के अंदर रखने के निर्देश दिए जाएंगे। यदि उसके बाद भी दुकान का सामान रास्ते या सड़क पर लगाया गया तो दुकान संचालक के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के तीन शहरों में लगाई गई पैरामिलिट्री फोर्स, सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ संदिग्ध गतिविधियों होगी नजर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in जन मुद्दे

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING