Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में थानाध्यक्ष तल्लीताल व चोरगलिया सहित 51थानों के प्रभारी व चौकी इंचार्ज बदले

सीएन, नैनीताल। जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), उत्तराखंड एवं कुमाऊं परिक्षेत्र के निर्देशों के बाद नैनीताल जिले में तैनात कुल 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए गए हैं। इस बड़े स्तर के फेरबदल में कई थानों के प्रभारी, चौकियों के इंचार्ज और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक जसवीर सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काठगोदाम, हरपाल सिंह को चोरगलिया से कोतवाली तल्लीताल, राजेन्द्र सिंह रावत को डीसीआरबी से कोतवाली मल्लीताल तथा पूरन राम आगरी को सीसीटीएनएस से डीसीआरबी भेजा गया है। निरीक्षक पूरन राम आगरी को प्रभारी डीसीआरबी और राजेन्द्र सिंह रावत को मल्लीताल कोतवाली की जिम्मेदारी मिली है। वहीं कई उपनिरीक्षकों में भी व्यापक बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक विमल मिश्रा को थानाध्यक्ष काठगोदाम से कोतवाली तल्लीताल, भूपेन्द्र सिंह मेहता को हल्द्वानी से काठगोदाम कोतवाली, तारा सिंह राणा को चौकी छोई से थानाध्यक्ष चोरगलिया, अनीस अहमद को पुलिस लाइन से खनस्यूं थानाध्यक्ष, मनोज सिंह नयाल को थानाध्यक्ष तल्लीताल से पुलिस कार्यालय, विजयपाल सिंह को खनस्यूं से पुलिस कार्यालय, नरेन्द्र कुमार को चौकी लामाचौड़ से मण्डी चौकी, प्रेमराम विश्वकर्मा को मण्डी चौकी से हाईकोर्ट चौकी, जगवीर सिंह को काठगोदाम से बनभूलपुरा कोतवाली तथा विजय कुमार को मंगोली चौकी से कैंचीधाम चौकी भवाली भेजा गया है। इसी तरह देवेन्द्र सिंह राजपूत को वाचक से छोई चौकी, सतीश चन्द्र उपाध्याय को तल्लीताल से खैरना चौकी, अर्जुन गोस्वामी को पुलिस लाइन से हल्दूचौड़ चौकी, शंकर नयाल को हल्दूचौड़ से बेतालघाट थाना, जोगेन्द्र यादव को लालकुआं से तल्लीताल कोतवाली, सुनील गोस्वामी को कुँवरपुर से मुखानी थाना तथा कृष्णा गिरी को राजपुरा चौकी से ओखलकांडा चौकी भेजा गया है। इसके अलावा अरुण सिंह राणा को दमुवाढूंगा से क्वारब चौकी, कुमकुम धानिक को काठगोदाम से दमुवाढूंगा चौकी, आरती को हल्द्वानी से राजपुरा चौकी, कृपाल सिंह को हीरानगर से भोटिया पड़ाव चौकी, धर्मेन्द्र कुमार को मालधनचौड़ से काठगोदाम कोतवाली, मनोज सिंह अधिकारी को क्वारब से मालधनचौड़ चौकी तथा ललित पाण्डे को पुलिस लाइन से रामनगर कोतवाली भेजा गया है। महिला उपनिरीक्षकों में मंदाकिनी राणा को पुलिस लाइन से मुक्तेश्वर कोतवाली, लता बिष्ट को पुलिस लाइन से तल्लीताल कोतवाली, सुस्मिता राणा को पुलिस लाइन से रामनगर कोतवाली, रेनू को पुलिस लाइन से हल्द्वानी कोतवाली तथा मनीषा बिष्ट को मुक्तेश्वर से मुखानी थाना की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही ज्योति कोरंगा को महिला, टेक्निकल सेल से बनभूलपुरा कोतवाली, दीपक सिंह कार्की को मल्लीताल से मंगल पड़ाव चौकी, मोहन सिंह सौन को ओखलकांडा से एसओजी नैनीताल, रमेश चन्द्र पन्त को पुलिस लाइन से एएनटीएफ तथा संजीत राठौर को सम्मन सेल से हीरानगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज सिंह नयाल को सम्मन सेल का प्रभारी और सुनीता कुँवर को महिला सेल के साथ एचटीयू का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुनीता कुँवर को महिला सेल एवं एचटीयू का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जबकि अंजुला जैन को तल्लीताल से भीमताल कोतवाली स्थानांतरित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काम में देरी से भड़का नैनीताल का बेटा व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत, बोले-अब आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित नैनीताल चाहिए
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING