Connect with us

उत्तराखण्ड

डीएम रयाल के निर्देश पर सघन अभियान जारी, अब तक 3554 में से 3421 राजस्व प्रकरण निस्तारित 

सीएन, नैनीताल हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, जनपद नैनीताल द्वारा 14 अक्टूबर 2025 से 16 मई 2026 तक चलाए गए विशेष अभियान में आमजन से जुड़े राजस्व विवादों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया गया। राजस्व परिवर्तन समिति की संकलित रिपोर्ट के अनुसार इस सात माह की अवधि में कुल 3554 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 3421 प्रकरणों का सफल निस्तारण कर 96.25 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई। वर्तमान में केवल 133 प्रकरण अवशेष हैं, जिन पर प्राथमिकता से कार्यवाही गतिमान है। अभियान में सबसे अधिक पैमाईश के कुल 1753 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 1640 का निस्तारण किया गया।  इसी प्रकार अवैध कब्जा, अतिक्रमण,मार्गों पर अवैध कब्जे के 552 प्रकरणों में से 449 प्रकरणों में से कब्जा हटाया गया। मेड़ एवं सीमा विवाद जिसमें खेतों की मेड़ व सीमा विवाद के 458 में से  से 454 प्रकरण सुलझाए गए। अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक संपत्ति जिसमें नहर, सार्वजनिक रास्ता व सिंचाई गूल पर अतिक्रमण के 132 में से 126 प्रकरण निस्तारित हुए। राजस्व टीम द्वारा नाम संशोधन के 161 तथा अन्य श्रेणी के 437 प्रकरण, कुल 598 मामलों का समाधान किया गये।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि सभी तहसीलों को जनता की राजस्व समस्याओं का मौके पर ही समाधान* करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। मार्ग निर्माण में बाधा, अवैध अतिक्रमण, पैमाईश व कुर्रा नक्शों जैसे प्रकरणों में राजस्व टीमों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।उन्होंने कहा कि *शेष 133 लंबित प्रकरणों* का भी  निस्तारण कर दिया जाएगा। राजस्व विभाग द्वारा आगे भी इसी तत्परता से जनसमस्याओं का समाधान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के अंतर्गत की जा रही पूर्व तैयारी संबंधी गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING