Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रेमचंद अग्रवाल को विधायी व संसदीय कार्य मंत्रालय की जिम्मेदारी

सीएन, देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आगामी 29 तारीख से विधानसभा सत्र शुरू हो रहे हैं तो वही कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी प्रेमचंद अग्रवाल को दी गई है। विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल विधायी एवं संसदीय कार्य का दायित्व निभाएंगे।

आपको बता दें कि शपथ ग्रहण के बाद अभी तक किसी भी मंत्री को कोई जवाब नहीं दिया गया। वहीं विभागों के बंटवारे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें 👉  धधक रहे हैं पहाड़ के वन तो जंगल बचाओ अभियान व वन जागरूकता सप्ताह केवल औपचारिकताएं भर : खष्टी

पहले यही माना जा रहा था कि शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए। अब माना जा रहा है कि आज शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आज 26 मई का राशिफल : मीन राशि के जातकों का स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है  

कुछ मंत्रियों के करीबी शनिवार को ही विभागों का आवंटन होने की संभावना जता रहे हैं। ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी दूसरी पारी में मुख्यमंत्री ऊर्जा, लोनिवि, वित्त, गृह, कार्मिक सरीखे कई अन्य अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बकरीद के अवकाश की तारीख में बदलाव, राज्य में 28 मई (गुरुवार) को बकरीद की छुट्टी, बैंक व कोषागार रहेंगे बंद
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING