Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ, लोक भवन गोल्फ कोर्स में शुरू हुआ टूर्नामेंट, 179 गोल्फर ले रहे हिस्सा

सीएन, नैनीताल शुक्रवार को लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल में आयोजित 21वां “गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट” शुरू हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने टी-ऑफ कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। तीन दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस वर्ष का टूर्नामेंट प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है। 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट में विभिन्न श्रेणियों में कुल 179 गोल्फर प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ी, 27 जूनियर खिलाड़ी (जिनमें 6 बालिकाएं शामिल हैं), 9 महिला खिलाड़ी, 29 वेटरन तथा 4 सुपर वेटरन श्रेणी में प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज 81 वर्ष के कर्नल एच.सी गुप्ता और सबसे छोटी प्रतिभागी 7 वर्ष की इलाक्षी राठौड़ प्रतिभाग कर रही है। शुभारंभ के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की पर्यटन संभावनाओं और खेल क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक प्रभावशाली माध्यम है। उन्होंने इस वर्ष का टूर्नामेंट स्वर्गीय भुवन चंद्र खंडूड़ी जी की स्मृति को समर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र और प्रदेश के विकास के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन की विशेषता यह भी है कि इसमें 81 वर्ष के वेटरन से लेकर 7 वर्ष की बालिका तक हिस्सा ले रही है, जो खेलों में सभी आयु वर्गों की सहभागिता और पारिवारिक जुड़ाव का सुंदर उदाहरण है। उन्होंने लोक भवन गोल्फ कोर्स, नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह गोल्फ कोर्स प्रकृति, वन्यजीवन संरक्षण और पर्यटन का अद्भुत संगम हैं। राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की कि इस बार टूर्नामेंट और उससे जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में युवाओं, बेटियों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम से 135 बच्चों ने लाभ लिया, जिनमें बड़ी संख्या में बेटियां शामिल थीं। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखण्ड की युवा पीढ़ी और ‘अमृत पीढ़ी’ के आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की आकांक्षा का सकारात्मक उदाहरण है। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ केवल शारीरिक कौशल का खेल नहीं, बल्कि यह धैर्य, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और विपरीत परिस्थितियों में मानसिक संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि यह खेल व्यक्तित्व निर्माण के साथ आत्मिक शांति और ध्यान की भावना को भी सुदृढ़ करता है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ विजन के अनुरूप खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जो खेलेगा, वही खिलेगा” की भावना आज युवाओं को नई ऊर्जा और दिशा दे रही है। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स नैनीताल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, परिसहाय श्री राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल(रि.) विवेक भट्ट सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, इस टूर्नामेंट के प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि और गोल्फर्स उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मंगलेश की कविताओं में पीड़ा, अकेलापन व्यक्तिगत नहीं, यह मनुष्य की पीड़ा, मनुष्य का अकेलापन है : आशुतोष
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING