Connect with us

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के बाद पूरा मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित
सीएन, प्रयागराज।
प्रदेश सरकार व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए कुंभ मेला 2019 में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ अधिकारियों आशीष गोयल और भानु गोस्वामी को भी महाकुंभ मेले में तैनात करेगी। प्रयागराज संगम मेला क्षेत्र में भगदड़ की घटना के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी है। एक दिन बाद मेला क्षेत्र में कई बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि मेले में भीड़ कम होने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही जब तक भीड़ मेला क्षेत्र से बाहर नहीं निकल जाती, बाहर की गाड़ियों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, हालांकि उच्च स्तर पर अधिकारी स्थिति को देखकर वाहनों के प्रवेश की अनुमति दे सकते हैं। मिश्रा ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन, एंबुलेंस, सक्शन मशीन की गाड़ी आदि के प्रवेश को बनाए रखा जाएगा, क्योंकि इनके बिना मेले का सुचारू संचालन नहीं हो सकेगा। घने कोहरे में कम दृश्यता के बीच महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग लगातार विभिन्न घाटों की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। इनमें से कई श्रद्धालु कंबल ओढ़कर घाट की ओर जा रहे थे, जबकि कई लोग रास्ते में रुककर अलाव ताप कर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार भगदड़ की घटना की जांच के लिए आज यहां आने वाले हैं। इस घटना में 30 लोगों की मृत्यु हो गई थी और 60 लोग घायल हो गए थे। प्रदेश सरकार व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए कुंभ मेला 2019 में सेवाएं दे चुके वरिष्ठ अधिकारियों आशीष गोयल और भानु गोस्वामी को भी महाकुंभ मेले में तैनात करेगी। पिछले कुंभ के दौरान आशीष गोयल प्रयागराज के मंडलायुक्त थेए जबकि गोस्वामी प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनके अलावा, पांच विशेष सचिव स्तर के अधिकारियों को भी मेले की ड्यूटी में लगाया जा रहा है। ये सभी 12 फरवरी तक प्रयागराज में रहेंगे। बीते बुधवार को मौनी अमावस्या पर 7.64 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। यह किसी एक दिन डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की सबसे अधिक संख्या है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विधायक व श्री राम सेवक सभा के लोगों ने सीएम धामी को श्री नन्दा देवी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम हेतु निमंत्रित किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तर प्रदेश

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING