Connect with us

कारोबार

सरकारी योजनाओं से कविता बिष्ट ने लिखी स्वरोजगार की नई कहानी, ‘शिवा इंटरप्राइजेज’ से पहाड़ी उत्पादों को मिल रहा बाजार

सीएन, नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाएं युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में नई राह दिखा रही हैं। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी की *कविता बिष्ट ऐरी भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने *‘शिवा इंटरप्राइजेज’* के नाम से अपना व्यवसाय शुरू कर स्थानीय कला और पहाड़ी उत्पादों को बाजार से जोड़ने का कार्य किया है। कविता बिष्ट ऐरी वर्तमान में रेशम पर ऐपण कला की पेंटिंग तैयार कर रही हैं। उनके द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री स्थानीय बाजारों, मेलों तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही है। इसके साथ ही वह दूर-दराज के गांवों के स्वयं सहायता समूहों से *घी, अचार, शहद, पहाड़ी नमक* सहित अन्य स्थानीय उत्पाद खरीदकर उन्हें अपने ब्रांड *‘शिवा इंटरप्राइजेज’ के माध्यम से बाजार उपलब्ध करा रही हैं।* इससे स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार मिलता है और कविता बिष्ट को भी स्वरोजगार के साथ आय का अवसर प्राप्त हो रहा है। कविता बिष्ट ने बताया कि *मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना एवं पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत उन्हें हाल ही में 7 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है। इस धनराशि से वह फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने जा रही हैं, जिसकी शुरुआत 20 अक्टूबर से प्रस्तावित है। इस यूनिट में एक ही छत के नीचे बतासे, पहाड़ी उड़द की बड़ी, अचार, जैम सहित विभिन्न स्थानीय खाद्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। दीपावली पर्व* को देखते हुए इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने की भी विशेष तैयारी की जा रही है। कविता बिष्ट का कहना है कि सरकार की स्वरोजगार योजनाओं से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला है।

More in कारोबार

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING