Connect with us

क्राइम

मारा गया कश्मीरी पंडितों का हत्यारा पाक आतंकी तुफैल

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों व सुरक्षा बलों में मुठभेड
सीएन, जम्मू।
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि उन्हें कुपवाड़ा के चकतारस कंदी में आतंकियों के छिपे होने के सूचना मिली थी। सूचना के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। अब तक कश्मीर घाटी में तीन आतंकियों की मारे जाने की पुष्टि पुलिस ने की है। इसमें कश्मीरी पंडितों का हत्यारा पाक आतंकी तुफैल भी शामिल है। आतंकियों की फायरिंग का सुरक्षा बल मुंहतोड़ जवाब दे रही है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर के एक आतंकी को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा फरार हो गया है। मारे गए आतंकी की पहचान तुफैल के तौर पर हुई है, यह पाकिस्तान का रहने वाला था। फरार आंतकी की तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। ता दें कि बीते 12 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है। इससे पहले सोमवार शाम उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा का एक पाकिस्तानी आतंकी को सुरक्षा बलों ने ढेर किया था। अंधेरे का फायदा उठाते हुए दो पाकिस्तानी व एक स्थानीय मौके से भाग निकले में कामयाब रहे। मारे गए आतंकी से एक एके 47 राइफल, पांच मैगजीन व अन्य हथियार बरामद हुए। उसके पास से मिले दस्तावेजों के अनुसार उसकी पहचान पाकिस्तान लाहौर निवासी हंजाला के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फिल्म समीक्षा : उजड़ते सपनों की ‘चिता’….निर्देशक विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ व्यावसायिक सिनेमा की मजबूरियों से मुक्त एक यथार्थवादी कृति
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING