Connect with us

क्राइम

पुलिस ने अदालत को बताया, हत्या के सबूतों का बैग तो बंदर ले गया

कोर्ट से अपील-मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि कौन से बंदर सबूतों को लेकर गए
सीएन, जयपुर।
अदालत में जब पुलिस ने बताया कि हत्या के मामले में जुटाये गये सूबूत का बैग बंदर ले गया तो वहाँ मौजूद हर कोई सन्न रह गया। दरअसल राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले की एडीजे कोर्ट-1 में एक हत्या के मामले की सुनवाई के दौरान यह रोचक घटना हुई। 2016 में सीकर के अजीतगढ़ निवासी शशिकांत शर्मा की हत्या हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी किया और सबूत जुटाए। कोर्ट में सबूत पेश करने का समय आया तो पुलिस ने कोर्ट में जो तर्क दिया वो सुनकर हर किसी ने माथा पकड़ लिया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि मर्डर के सबूत बंदरों ने चुरा लिए। हत्या के इस मामले में सबूतों में वह चाकू भी शामिल था जिससे हत्या को अंजाम दिया गया था। चंदवाजी थाना इलाके में सितंबर 2016 में शशिकांत की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों से चाकू जब्त किया था जिसके बाद ट्रायल के दौरान पुलिस ने कोर्ट को बताया कि चाकू सहित 15 आर्टिकल को बंदर ले गए। कोर्ट के रिपोर्ट मांगने पर जयपुर ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट लोक अभियोजक रामलाल भामूं को सौंप दी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू व अन्य साक्ष्यों को बंदर के ले जाने में तत्कालीन मालखाना इंचार्ज हनुमान सहाय यादव की लापरवाही सामने आई है लेकिन रिटायर होने के बाद अप्रैल 2021 में उनकी भी मौत हो चुकी है। लोक अभियोजक ने कोर्ट से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कि कौन से बंदर सबूतों को लेकर गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16.44 लाख रुपये कीमत की 54.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, नैनीताल पुलिस ने चार माह में 4.15 करोड़ की स्मैक पकड़ी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING