Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 95 लाख की स्मैक जब्त, तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड : नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 95 लाख की स्मैक जब्त, तीन गिरफ्तार
सीएन, रूड़की।
नशा तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने प्रहार करते हुए 95 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पुलिस के साथ मिलकर बरेली के मुख्य नशा तस्कर के साथ लोकल तस्कर को अरेस्ट किया है। आरोपियों के पास से 95 लाख की स्मैक बरामद हुई है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाना सिविल लाईन कोतवाली रुड़की क्षेत्र में पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए रुड़की रोडवेज बस स्टेशन के पास से तीन व्यक्तियों को बाइक सहित 317 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 95 लाख है। मुख्य आरोपी रईस अहमद 51 निवासी बरेली ने बताया कि बरामद की गई स्मैक को वह बरेली उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। पूछताछ में आजाद 20 निवासी हरिद्वार और शहजाद 35 निवासी हरिद्वार ने बताया की उन्होंने यह स्मैक बरेली से मंगवाई थी। जिसे रईस अहमद बरेली से लेकर आ रहा था। इस पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर नैनीताल में सआदत हसन मंटो लिखित नाटक टोबा टेक सिंह का सशक्त मंचन, दर्शक भाव-विभोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING