Connect with us

क्राइम

रसगुल्ला के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से 7.35 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सीएन, हल्द्वानी। कोतवाली लालकुआं पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 7.35 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह तस्कर रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर नशा तस्करी को निकला था पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिह राना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान रसगुल्ला के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि बीते दिवस लालकुआं कोतवाली के चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन,गश्त ,रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था कनाई जा रही थी। ड्यूटी के दौरान अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदु खत्ता लालकुआं को गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया को जाने वाले रास्ते से अभियुक्त हरिशंकर बोरा से बरामद एक रसगुल्ला के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर से एक पारदर्शी पन्नी में 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू द्वारा बताया कि उक्त स्मैक सुंदर नाम के व्यक्ति से 3500 रुपए प्रति ग्राम के हिसाब से खरीद कर लाना व आस-पास के लड़कों को बेचना बताया। सुंदर नाम के व्यक्ति के विरुद्ध धारा 29 सपठित धारा 08/21एनडीपीएस अधिनियम में विधिक कार्यवाही की जा रही हैं। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना लालकुवा में धारा 08/21/29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कल 30 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, नैनीताल के डीएम रयाल का अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING