Connect with us

क्राइम

उत्तराखंड : युवक ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार व डंडों से पीट-पीटकर की हत्या

सीएन, उत्तरकाशी। सीमांत जनपद उत्तरकाशी के मनेरी थाना क्षेत्र के बयाणा गांव में 32 वर्षीय विष्णु चौहान ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी वर्षा की धारदार हथियार और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जिले में कई वर्षों बाद हत्या का कोई मामला सामने आया है जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार बयाणा गांव की एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी देवरानी वर्षा बाथरूम में बेहोश पड़ी है और उसका देवर विष्णु घर पर मौजूद नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में मिली वर्षा को वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वर्षा के सिर पर गंभीर चोटों के निशान और गले पर चुन्नी से गला घोंटने के निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष से उसके पिता चत्तर सिंह पंवार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने वर्षा के पति विष्णु चौहान पर हत्या का आरोप लगाते हुए मनेरी थाने में तहरीर दी। इस तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु चौहान नशे का आदी है और पहले भी वर्षा के साथ मारपीट कर चुका है। लगभग छह महीने पहले भी यह मामला मनेरी थाने में आया था। उस समय वर्षा अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके, नाल्ड गांव, चली गई थी। हालांकि जुलाई में हुए पंचायत चुनाव से ठीक पहले दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था जिसके बाद वर्षा अपने ससुराल बयाणा वापस आ गई थी। सभी को उम्मीद थी कि अब सब ठीक हो जाएगा। वर्षा के पिता चत्तर सिंह पंवार ने बताया कि उनकी सात बेटियां हैं। उन्होंने अपनी पांचवीं बेटी वर्षा की शादी दस साल पहले विष्णु से की थी। बीच में दोनों में विवाद हुआ था लेकिन पंचायत चुनाव से पहले उन्होंने बेटी को यह सोचकर वापस ससुराल भेजा था कि अब सब ठीक हो जाएगा लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि डेढ़ महीने बाद ही उन्हें अपनी जवान बेटी का लहूलुहान शव देखना पड़ेगा। वर्षा के दो मासूम बच्चे हैं जिनकी उम्र सात और छह साल है। वर्षा की मौत के बाद उनकी परवरिश की चिंता बढ़ गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी विष्णु चौहान की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  1903 में मोतीराम साह ने नैनीताल में नन्दाष्टमी के मौके पर भव्य महोत्सव का आयोजन किया था प्रारंभ
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in क्राइम

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING