Connect with us

अंतरराष्ट्रीय

भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.1 थी तीव्रता, सुनामी का अलर्ट

भूकंप के झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 7.1 थी तीव्रता, सुनामी का अलर्ट
सीएन, नईदिल्ली।
लगातार भूकंप कई देशों के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है। तुर्की के बाद भूकंप को लेकर कई देश चिंता में डूबे हुए हैं। अब न्यूजीलैंड के उत्तर में स्थित केरमाडेक द्वीप समूह में गुरुवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। वैज्ञानिकों ने अब सुनामी की चेतावनी भी दी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केन्द्र जमीन के सतह से 10 किलोमीटर अंदर था, वहीं यूएस सूनामी वार्निंग सिस्टम ने भूकंप आने के बाद 300 किमी के दायरे में निर्जन द्वीपों के लिए जल्द ही सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं, चीन भूकंप नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी समय के मुताबिक सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर न्यूजीलैंड में ये भूकंप आया था। नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने कहा है, कि भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड के द्वीपों पर सुनामी आ सकता है। आपको बता दें, कि न्यूज़ीलैंड भी भूकंप के प्रति संवेदनशील क्षेत्र है, क्योंकि यह दुनिया की दो प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटों – प्रशांत प्लेट और ऑस्ट्रेलियाई प्लेट की सीमा पर स्थित है। यह तीव्र भूकंपीय गतिविधि के एक क्षेत्र के किनारे पर भी है, जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के रूप में जाना जाता है। न्यूजीलैंड में हर साल हजारों भूकंप आते हैं। पिछले महीने तुर्किये और सीरिया में विनाशकारी भूकंप में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो लाख से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसके चलते करीब 90 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे। 47 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। स्कूलों, अस्पतालों और अन्य चिकित्सा, मातृत्व और शैक्षिक सुविधाओं सहित आवश्यक सेवाएं भूकंप की वजह से नष्ट हो गईं हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तीन साल बाद फिर खुलेगा बकरीद को स्लॉटर हाउस, इस बार डीएसए मैदान में नही होगी नमाज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in अंतरराष्ट्रीय

Trending News

Follow Facebook Page

About

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित सदुपयोग सुनिश्चित करना भी चुनौती बन रहा है। ‘फेक न्यूज’ को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास भी हो रहे हैं। कंटेंट और फोटो-वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। चंद्रेक न्यूज़ इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो वर्ष पूर्व उतरा है कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं।समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें, इसके लिए आपका प्रोत्साहन हमें और शक्ति प्रदान करेगा।

संपादक

Chandrek Bisht (Editor - Chandrek News)

संपादक: चन्द्रेक बिष्ट
बिष्ट कालोनी भूमियाधार, नैनीताल
फोन: +91 98378 06750
फोन: +91 97600 84374
ईमेल: [email protected]

BREAKING